{"_id":"671690b9eb745d9b6f0124c4","slug":"thane-mercedes-accident-news-updates-scooter-rider-darshan-hegde-died-news-in-hindi-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thane Mercedes Accident: ठाणे में बेकाबू कार ने 21 साल के युवक को कुचला, आरोपी ड्राइवर फरार; वाहन जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thane Mercedes Accident: ठाणे में बेकाबू कार ने 21 साल के युवक को कुचला, आरोपी ड्राइवर फरार; वाहन जब्त
Mon, 21 Oct 2024 11:04 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:04 PM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे में 21 साल का युवक बेकाबू मर्सिडीज की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के रूप में हुई है। आरोपी कार चालक फरार है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में बेकाबू कार ने 21 साल के युवक को कुचल दिया। कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर फरार है। पुलिस ने हिट एंड रन मामले में वाहन जब्त कर लिया है। ड्राइवर की पहचान अभिजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह ठाणे शहर में दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद चालक बिना किसी सहायता या घटना की सूचना दिए बिना फरार हो गया।
खाना खरीदकर लौट रहा था 21 साल का युवक, बेकाबू कार ने रौंदा
पुलिस ने बताया कि पीड़ित दर्शन हेगड़े खाना खरीदकर घर लौट रहा था, तभी नितिन ट्रैफिक जंक्शन पर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत आरोप
ठाणे के इस हिट एंड रन मामले में नौपाड़ा थाना पुलिस आरोपी चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (2), 281 और 125 (बी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुणे में पहले भी हुए हिट एंड रन मामले
इससे पहले अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में पुणे में ऑडी कार की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की जान चली गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के पुणे में एक निजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी हाई-एंड कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। मृतक डिलीवरी बॉय की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई।
मई में पोर्श हादसा हुआ
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के ही पुणे का एक और हिट एंड रन मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में नाबालिग ने दो युवा इंजीनियरिंग पेशेवरों को कुचल दिया था। आरोपी लड़के पर आईपीसी की धारा 304 के तहत 'गैर इरादतन हत्या' का आरोप लगा है। किशोर कथित तौर पर शराब के नशे में पोर्श कार चला रहा था। 19 मई की सुबह शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक मोटरसाइकिल को उसने टक्कर मार दी, जिसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन