फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane: Man in love with Jaipur traders wife, hired sharpshooters for the murder of businessman

ठाणे: जयपुर के व्यापारी की पत्नी से करता था प्यार, शॉर्प शूटरों को सुपारी देकर चलवा दी गोली

Tue, 22 Jun 2021 05:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Jun 2021 05:39 PM IST
सार

ठाणे जिले के डोम्बिवली के एक शातिर व्यक्ति ने राजस्थान के एक व्यापारी पर बीते दिनों जयपुर में हमला करा दिया था। मामले का खुलासा होने पर महाराष्ट्र पुलिस ने सुपारी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Thane: Man in love with Jaipur traders wife,  hired sharpshooters for the murder of businessman
Revolver

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने जयपुर में 41 साल के एक व्यापारी पर प्राणघातक हमले के आरोप में ठाणे जिले के डोम्बिवली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापारी की पत्नी से प्यार करता था इसलिए उसने व्यापारी की हत्या की साजिश रची थी। 

विज्ञापन


ठाणे की क्राइम ब्रांच पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जयपुर में 16 जून को बाइक सवार दो लोगों ने एक व्यापारी पर गोली चलाई थी। हमले में व्यापारी घायल हो गया था। इस मामले में आरोपी कमलेश शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। आरंभिक जांच के अनुसार आरोपी शिंदे डोम्बिवली इलाके में रहता है। उसने व्यापारी की हत्या के लिए दो शॉर्प शूटरों को सुपारी दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी उक्त व्यापारी की पत्नी को यौन प्रताड़ना देता था। इसके बाद यह दंपती डोम्बिवली छोड़कर जयपुर शिफ्ट हो गए थे, लेकिन शिंदे ने उनका वहां तक पीछा किया। उसने दो शॉर्प शूटरों को भाड़े पर लिया और उन्हें व्यापारी की हत्या का जिम्मा सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्पशूटरों ने तय योजना के मुताबिक जयपुर में उक्त व्यापारी पर गोली चला दी। हालांकि व्यापारी   की जान बच गई। वह मामूली घायल हुआ। मामले में जयपुर के करणी विहार पुसिल थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपी कमलेश शिंदे के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed