{"_id":"5bf5356fbdec22694a53d648","slug":"thak-thak-gang-targeted-woman-advocate-stolen-laptop-from-car-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में महिला अधिवक्ता बनी ठक-ठक गैंग का शिकार, शातिराना तरीके से लूटा लैपटॉप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में महिला अधिवक्ता बनी ठक-ठक गैंग का शिकार, शातिराना तरीके से लूटा लैपटॉप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ठक ठक गैंग का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ठक ठक गैंग इतना सक्रिय है कि इस गैंग के सदस्य दिल्ली एनसीआर में कहीं न कहीं रोज संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार गैंग के सदस्यों ने महिला अधिवक्ता को अपना शिकार बनाया है। जब वह अपने ऑफिस से घर की ओर नोएडा जा रही थीं तभी पहले से ताक में बैठे गैंग ने उनको अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन
पीड़िता चितवन बख्शी ने अमर उजाला को जानकारी दी कि डीएनडी फ्लाईओवर पर जाते हुए महारानी बाग फुटओवर ब्रिज के नजदीक (सन लाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन के पास) एक शख्स उनकी गाड़ी के पास आकर चिल्लाने लगा। शख्स का कहना था कि उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी है। साथ ही वह अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहा था। लेकिन जैसे ही पीड़िता ने गाड़ी का शीशा नीचे किया और विंडो खोलकर देखा, तभी गिरोह ने आगे रखा उनके लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि लैपटॉप उठा लिए जाने का पता उन्हें नोएडा पहुंचने के बाद चला, कि उनका लैपटॉप लूट लिया गया है। इसके बाद उन्होंने सन लाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने ही बताया कि आप ठक ठक गैंग का शिकार हो गई हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह घटना करीब शाम साढ़े सात बजे की है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली के लक्ष्मीनगर में ठक ठक गैंग ने तीन पत्रकारों को अपना निशाना बनाया था। तब भी गिरोह ने अपने शातिराना तरीके से एक होंडा सिटी कार से दो बैग उड़ा लिये थे, जिनमें कुछ कैश भी था।
ठक ठक गैंग को ऐसे दें मात
- दिन हो या रात यात्रा के दौरान आपनी गाड़ी को हमेशा लॉक करके रखें।
- सफर के दौरान कोशिश करें कि आगे या पीछे की सीट पर कोई बैग न हो, यह गैंग बैग देखकर ही शिकार करता है।
- जब भी आपको लगे की आपका कोई पीछा कर रहा है या कोई अंजान व्यक्ति आपसे संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा है या आपका ध्यान अपनी और खींचने की कोशिश कर रहा है तो उसका वीडियो बनाएं।
- सफर के दौरान अंधेरे में सुनसान जगह पर गाड़ी न रोकें। गाड़ी ऐसी जगह ही रोकें जहां होटल या पहले से कुछ चहलकदमी हो।
- सफर के दौरान जब आपको लगे कि आप सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, और डर लग रहा है तो सीधे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल करके सूचित करें।