{"_id":"57b01cfe4f1c1b5a446eadb8","slug":"textiles-minister-smriti-irani-looking-for-image-makeover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मृति को अब इमेज की चिंता, तलाश रहीं पीआर मैनेजर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्मृति को अब इमेज की चिंता, तलाश रहीं पीआर मैनेजर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Aug 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI - file
कपड़ा मंत्री समृति ईरानी अपनी छवि को बदलने के लिए प्रयास कर रही हैं। उनके सहयोगियों ने इसके लिए अच्छे पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की तलाश शुरू कर दी है। कपड़ा मंत्री का मानना है कि उन्हें छवि बदलने की जरूरत है।
देखने में यह आ रहा है कि मानव संसाधन मंत्रालय छीने जाने के बाद स्मृति ईरानी खबरों में कम ही नजर आती हैं। हाल ही में मीडिया में उनकी चर्चा स्टारबक्स कैफे में बिना सुरक्षा इंतजामों के कॉफी के लिए लाइन में लगे होने वाली तस्वीर के सामने आने के बाद हुई।

Trending Videos
अब टकराव से बचती हैं कपड़ा मंत्री
इंडियन एक्सप्रेस ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है। देखने में आ रहा है कि ईरानी ने मीडिया के प्रति अपने रुख में बदलाव किया है और टकराव से बचती हैं।
ट्विटर पर भी उनकी सक्रियता केवल कपड़ा मंत्रालय और प्रधानमंत्री के ट्वीट्स को रीट्वीट करने तक सीमित है।
स्टारबक्स कैफे में स्मृति ईरानी की तस्वीर सामने आने के बाद उन्हें जेड कैटेगिरी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया। फिलहाल उनके पास वाई कैटेगिरी की सुरक्षा है, जिसके तहत उन्हें 11 सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कवर मिलता है।

ट्विटर पर चलाया कैंपेन
इससे पहले उन्होंने हैंडलूम डे पर ट्विटर पर 'आई वियर हैंडलूम' नाम से एक कैंपेन चलाया था। इसे काफी हस्तियों ने सपोर्ट किया था। इस कैंपेन के समर्थन में मनीष मल्होत्रा, वीरेंद्र सहवाग और सानिया मिर्जा ने भी ट्वीट किए।