{"_id":"6a7b75e28ba6599d3d04bdf5","slug":"tet-paper-leak-solapur-coaching-centre-owner-arrested-in-maharashtra-16-accused-held-so-far-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक में सोलापुर का कोचिंग सेंटर मालिक गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक में सोलापुर का कोचिंग सेंटर मालिक गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पकड़े गए
Wed, 12 Aug 2026 01:26 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:26 AM IST
सार
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में सोलापुर के प्रशिक्षण केंद्र संचालक प्रकाश पवार की गिरफ्तारी के बाद आरोपी की संख्या 16 हो गई है। पुलिस को उनके पास से 26 परीक्षा पेपर सेट मिले हैं, जिनमें छह टीईटी से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस अब कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। लेकिन पवार के वकील आरोपों को खारिज कर रहे हैं। सवाल है कि क्या पवार पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा थे? आइए, विस्तार से इस पूरे मामले को भी समझ लेते हैं...
विज्ञापन
सोलापुर के कोचिंग सेंटर मालिक पर क्या आरोप हैं?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस ने सोलापुर के एक भर्ती प्रशिक्षण केंद्र के मालिक प्रकाश पवार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। भिवंडी पुलिस के मुताबिक पवार के पास से परीक्षा से जुड़े 26 पेपर सेट मिले हैं। इनमें से छह पेपर सेट सीधे टीईटी परीक्षा से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन पेपरों का इस्तेमाल लीक सामग्री को अभ्यर्थियों तक पहुंचाने के लिए किया गया था या नहीं।
ये भी पढ़ें- Parliament: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश, इस्तीफे के बाद अब क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलापुर के कोचिंग सेंटर मालिक पर क्या आरोप हैं?
पुलिस के अनुसार प्रकाश पवार सोलापुर के रहने वाले हैं और करीब एक दशक से सरकारी नौकरी तथा शिक्षक पदों की तैयारी कराने वाला प्रशिक्षण केंद्र चलाते रहे हैं। जांच के दौरान पेपर लीक नेटवर्क में उनकी भूमिका सामने आने के बाद भिवंडी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। तलाशी में 26 परीक्षा से जुड़े पेपर सेट मिले। पुलिस का कहना है कि इनमें ज्यादातर भर्ती परीक्षाओं के मॉक टेस्ट से संबंधित हैं, लेकिन कम से कम छह सेट टीईटी परीक्षा से सीधे जुड़े हैं। स्थानीय अदालत ने पवार को 15 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Parliament: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश, इस्तीफे के बाद अब क्या होगा?
विज्ञापन