फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Test firing of the BrahMos Extended Range supersonic cruise missile was carried out today off the coast of Odisha

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण रहा नाकाम, टेकऑफ के बाद तुरंत गिरी

Tue, 13 Jul 2021 05:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 05:23 AM IST
सार

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के विस्तारित रेंज संस्करण का ओडिशा के बालासोर तट के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से परीक्षण कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Test firing of the BrahMos Extended Range supersonic cruise missile was carried out today off the coast of Odisha
ब्रह्मोस मिसाइल - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

देश के सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षम नाकाम रहा। ओडिशा के बालासोर में ब्रह्मोस मिसाइल का यह परीक्षण किया गया था। टेकऑफ के बाद तुरंत बाद ये गिर गई।  

इस मिसाइल की मारक क्षमता 450 किलोमीटर तक थी। इसी मारकक्षमता की जांच के दौरान सोमवार की सुबह ब्रह्मोस मिसाइल थोड़ी दूर जाने के बाद जमीन पर धाराशायी हो गया। ब्रह्मोस मिसाइल का यह परीक्षण क्यों फेल हुआ, इस बात की जांच डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और ब्रह्मोस एयरोस्पेस को-ऑपरेशन के वैज्ञानिकों की टीम कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि ब्रह्मोस एक बेहद ही भरोसेमंद मिसाइलों की श्रेणी में आता है और इसके परीक्षण में नाकाम होने की घटना काफी कम होती है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शुरुआती जांच पड़ताल में यह पता चला है कि मिसाइल की संचालक शक्ति के साथ आई कुछ समस्याओं की के कारण परीक्षण नाकाम रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल 300 किलोमीटर से कम दूरी वाले लक्ष्य को भेदने के लिए किया जाता था। लेकिन अब इस बेहद ही खास मिसाइल का इस्तेमाल लंबी दूरी के निशाने को सुपरसोनिक गति के साथ भेदने के लिए किया जाता है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का नाम दो नदियों, भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed