फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   terrorist organization Hamas Leader Khaled Mashal gave speech in Kerala rally BJP surrounded Congress

Khaled Mashal: केरल की रैली में आतंकी संगठन हमास के नेता ने दिया भाषण, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

Sun, 29 Oct 2023 02:24 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:24 PM IST
सार

कांग्रेस के शीर्ष नेता शशि थरूर ने भी रैली में संबोधन दिया था। हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने खुलकर हमास को आतंकी संगठन करार दिया और उसकी निरपराध इस्राइलियों पर की गई कार्रवाई को शर्मनाक करार दिया। थरूर के इस रुख पर कुछ मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति भी जताई, क्योंकि वे हमास को अपनी आजादी के लिए संघर्ष करने वाले संगठन के तौर पर देखते हैं।

विज्ञापन
terrorist organization Hamas Leader Khaled Mashal gave speech in Kerala rally BJP surrounded Congress
Khaled Mashal - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई की एक रैली में आतंकवादी संगठन हमास के संस्थापक नेता खालिद मशाल के भाषण देने पर विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने इसके लिए केरल सरकार और कांग्रेस पर हमला किया है। पार्टी ने कहा है कि केरल के छात्रों के बीच एक आतंकी संगठन के नेता के बोलने से यहां धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा मिल सकता है। इससे केरल के साथ-साथ देश की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है। 

विज्ञापन


चूंकि, ठीक इसी समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं, भाजपा इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि वह ऐसे संगठनों के साथ कैसे खड़ी हो सकती है जिसके नेता एक आतंकवादी संगठन के पक्ष में खुलकर खड़े हैें और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। चुनावों को देखते हुए भाजपा इस पर आक्रामक रुख भी अपना सकती है। केरल के एर्नाकुलम में रविवार को हुए विस्फोट के बाद यह मामला और ज्यादा गरमा सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की छात्र इकाई द सॉलिडैरिटी यूथ मूवमेंट ने शुक्रवार 27 अक्तूबर को केरल के मलप्पुरम में फलस्तीन के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया था। इस रैली को हमास के संस्थापक नेताओं में से एक खालिद मशाल ने वर्चुअल तरीके से संबोधित किया था। केरल की भाजपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने ट्वीट कर इसका विरोध किया। उन्होंने इसके लिए केरल पुलिस और मुख्यमंत्री पर प्रश्न खड़ा किया और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के शीर्ष नेता शशि थरूर ने भी रैली में संबोधन दिया था। हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने खुलकर हमास को आतंकी संगठन करार दिया और उसकी निरपराध इस्राइलियों पर की गई कार्रवाई को शर्मनाक करार दिया। थरूर के इस रुख पर कुछ मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति भी जताई, क्योंकि वे हमास को अपनी आजादी के लिए संघर्ष करने वाले संगठन के तौर पर देखते हैं।

इस्राइल-फलस्तीन विवाद में देश में दो अलग विचारधाराएं खुलकर सामने आ चुकी हैं। एक पक्ष खुलकर इस्राइल का साथ दे रहा है तो वहीं कुछ लोग फलस्तीन के समर्थन में भी बात कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फलस्तीन का साथ दिया है। केरल में भी फलस्तीन को समर्थन देने के लिए ही रैली निकाली गई थी, जिसमें आतंकी मिशाल के भाषण को लेकर विवाद हुआ है।    

राष्ट्र विरोधी कार्रवाई: दुष्यंत गौतम
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा है कि हमास एक आतंकी संगठन है। उसके एक नेता के द्वारा केरल की रैली को संबोधित करना सीधे तौर पर राष्ट्रद्रोह का मामला है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दल लगातार हिंदू और देश के विरोध में बयान दे रहे हैं और देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों को हमास जैसे आतंकी संगठनों का समर्थन करने से बचना चाहिए।  

चिंता की बड़ी वजह
दरअसल, केरल का इतिहास इस मुद्दे की संवेदनशीलता को बढ़ा रहा है। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत में केरल में ही सेंध लगाने में सफलता पाई थी, जहां के कुछ लड़कों ने सीरिया-इराक जाकर युद्ध में भाग लिया था। भारत में कट्टरपंथी संगठन की तौर पर उभर रहे पीएफआई ने भी केरल में अपनी जड़ें गहराई से जमा रखी हैं। एनआईए सहित कई जांच एजेंसियों ने केरल से कई कट्टरवादियों को समय-समय पर हिरासत में भी लिया है। राज्य में कई स्थानों पर छापेमारी कर पीएफआई के ठिकानों की जांच भी की गई है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता है कि यदि यहां आतंकवाद को लेकर कड़ा रुख नहीं अपनाया गया तो आने वाले समय में यह देश की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा सकता है।   

केरल-देश की सुरक्षा को खतरा: भाजपा
केरल भाजपा की नेता विनीता हरिहरन ने अमर उजाला से कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस आतंकी संगठन हमास ने निरपराध लोगों की हत्या की और जिसकी कायराना कार्रवाई के कारण आज दुनिया एक संकट में फंस गई है, आईयूएमएल की छात्र इकाई उसके साथ खड़ी है और उसके समर्थन में नारेबाजी कर रही है। पूरी दुनिया में एक आतंकी के तौर पर घोषित हो चुके संगठन हमास के एक नेता के द्वारा इस रैली को संबोधित करने से हम भी आतंकी हमले का खतरा बढ़ता है। इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को दंडित करना चाहिए। 


विनीता हरिहरन ने कहा कि हमारा देश किसी भी आतंक पीड़ित देश-समाज के साथ हमेशा से खड़ा रहा है। हम किसी ऐसे आतंकी संगठन का समर्थन नहीं कर सकते जो निरपराध लोगों की जान ले रहा हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार फिलिस्तीन के लोगों के साथ भी खड़ी है और फिलिस्तीनी लोगों के लिए राहत सामग्री भेजकर भारत ने अपना स्टैंड बहुत मजबूती के साथ स्पष्ट कर दिया है।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed