फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorist may attack Jewish places in India, High Aleart issued in Delhi Mumbai and Goa

खुफिया एजेंसियों ने जताई आतंकी हमले की आशंका, दिल्ली, मुंबई और गोवा में अलर्ट

Mon, 25 Mar 2019 01:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 25 Mar 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Terrorist may attack Jewish places in India, High Aleart issued in Delhi Mumbai and Goa
अलर्ट पर सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों ने गोवा, मुंबई और दिल्ली में अलकायदा और आईएस के आतंकियों द्वारा हमले की आशंका जताई है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि न्यूजीलैंड हमले का बदला लेने के यह आतंकी हमला हो सकता है। इसे लेकर दो इनपुट प्राप्त हुए हैं जिसमें भारत में स्थित यहूदी स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आतंकी हमला करने के लिए गाड़ी या चाकू का सहारा ले सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुंबई में इजरायली दूतावास, महावाणिज्यिक दूतावास के अलावा छाबड़ हाऊस की सुरक्षा और निगरानी तत्काल बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए गोलीबारी में 49 लोगों के मौत का बदला लेने के उद्देश्य से की जा सकती है। इस हमले को 29 साल के एक ऑस्ट्रेलियन नागरिक ने अंजाम दिया था। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार खुफिया एजेंसियों को कई सूत्रों से ऐसे हमले का इनपुट मिला है। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed