{"_id":"5a8f20e24f1c1b1d368bbf56","slug":"terrorist-atwal-india-visit-questions-ministry-of-external-affairs-and-intelligence-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी चूक से खुफिया एजेंसियां भी निशाने पर, आतंकी अटवाल की भारत यात्रा पर घेरे में विदेश मंत्रालय ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बड़ी चूक से खुफिया एजेंसियां भी निशाने पर, आतंकी अटवाल की भारत यात्रा पर घेरे में विदेश मंत्रालय
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक केंद्रीय मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोपी खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल के बिना किसी समस्या के भारत पहुंच जाने पर विदेश मंत्रालय के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों ने सवालों के घेरे में है। दरअसल अटवाल न सिर्फ भारत पहुंचा, बल्कि उसने यहां आए कनाडा के पीएम से मुलाकात करने और उनकी पत्नी के साथ डिनर करने में भी सफलता हासिल की। अगर अटवाल की कनाडा के पीएम की पत्नी के साथ मुंबई में डिनर लेने की तस्वीर वायरल न होती तो उसके भारत आने की जानकारी भी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
इस मामले में हुई बड़ी चूक के बाद विदेश मंत्रालय और खुफिया एजेंसियां अटवाल की सहज भारत यात्रा की जांच में जुटा है। विदेश मंत्रालय सबसे पहले तो यह पता कर रहा है कि क्या उसे कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग से वीजा हासिल करने में सफलता मिली। अगर ऐसा हुआ है तो इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
दूसरी ओर खुफिया एजेंसिया अटवाल के भारत में होने के अलावा कनाडा के पीएम से संपर्क साधने में सफल रहने के कारणों का पता लगा रही है। सूत्र मानते हैं कि अगर अटवाल की कनाडा के पीएम के साथ डिनर का फोटो सार्वजनिक नहीं होता तो वह निश्चित रूप से उस भोज में भी शामिल होने में कामयाब हो जाते जिसका आयोजन कनाडा के उच्चायोग ने अपने पीएम के सम्मान में बुलाया था।
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि अटवाल ने भारत आने के लिए कौन सा तरीका अपनाया। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग इसकी जांच कर रहा है। यह भी हो सकता है कि अटवाल ने ईवीजा या ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड का सहारा लिया हो। फिलहाल सही जानकारी छानबीन के बाद ही सामने आ सकती है।