फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terror link to Almond kernel trade: NIA probes

बादाम गिरी के कारोबार के जरिये कश्मीर में हो रही टेरर फंडिंग

Thu, 22 Dec 2016 05:38 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
Terror link to Almond kernel trade: NIA probes
- फोटो : Getty Images

आतंकियों की फंडिंग के लिए बादाम का कारोबार? जी हां, एनआईए की जांच में पता चला है कि टेरर फंडिंग के लिए दुपट्टों और कपड़ों के बाद अब बादाम गिरी (कैलिफोर्निया बादाम) के कारोबार को जरिया बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


एनआईए ने इस मामले में एक केस दर्ज किया है और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सलामाबाद इलाके के व्यापार सुविधा केंद्र पर छापे मार कर इसका खुलासा किया है। जम्मू जिले के पुंछ जिले में भी इसी तरह के छापे मारे गए हैं।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार कारोबार समझौते के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और पाक सीमा के उत्पादों की अदला-बदली का नियम है। इनमें पाक अधिकृत कश्मीर में उगाई जाने वाली बादाम गिरी भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों और दुपट्टों के कारोबार के जरिये भी होती थी टेरर फंडिंग

Terror link to Almond kernel trade: NIA probes

एनआईए ने जो छापे मारे हैं उसमें जब्त दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। अभी तक की जांच के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर के कारोबारी सीमा पार से कैलिफोर्निया बादाम के लेन-देन का कारोबार कर रहे हैं। इससे हासिल पैसा टेरर फंडिंग में लगाया जा रहा है।

एनआईए ने एक बयान में कहा है कि उसे विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कैलिफोर्निया बादाम (बादाम गिरी) मंगाने की आड़ में वहां से टेरर फंडिंग के तौर पर बड़ी रकम कश्मीर आई है। सलामाबाद और छक्कन-दा-बाग इलाके में मौैजूदा व्यापार सुविधा केंद्रों के जरिये यह गैरकानूनी काम चल रहा है। इससे पहले कपड़ों और दुपट्टों के कारोबार के जरिये टेरर फंडिंग होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed