फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tension in Nagpur RSS headquarter area, Section 144 imposed

Nagpur RSS headquarters : नागपुर में संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश, तनाव के बाद धारा 144 लागू

Thu, 06 Oct 2022 01:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 06 Oct 2022 01:11 PM IST
सार

नागपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि मोर्चे ने आज रैली या मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण अनुमति नहीं दी गई। चूंकि कार्यकर्ता सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए धारा 144 लागू कर दी। 

विज्ञापन
tension in Nagpur RSS headquarter area, Section 144 imposed
नागपुर में संघ मुख्यालय घेरने निकले भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में आज उस वक्त तनाव फैल गया, जब भारत मुक्ति मोर्चे के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश की। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। कुछ को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन

नागपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि मोर्चे ने आज रैली या मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण अनुमति नहीं दी गई। चूंकि कार्यकर्ता सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए हमनें जरीपटका और पंचपाओली इलाकों में धारा 144 लागू कर दी। कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासतमें लिया है। बता दें, मोर्चे के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के घेराव का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस पर संविधान विरोधी होने का आरोप
भारत मुक्ति मोर्चा का कहना है कि आरएसएस संविधान विरोधी है, इसलिए संविधान की रक्षा और देश के मूल निवासियों के मूलभूत अधिकारों को बचाने के लिए नागपुर में संघ मुख्यालय पर आंदोलन का आह्वान किया गया है। एलान के मुताबिक नागपुर के बेजनबाग और इंदोरा से मोर्चा महाल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय तक जाने वाला था, लेकिन पुलिस ने इसके पहले ही इसे रोक दिया। 


मोर्चे ने संघ मुख्यालय पर घेराव के लिए पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर हाईकोर्ट की भी शरण ली थी, लेकिन उसने भी आज आंदोलन की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद आज सुबह से ही भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर और संघ मुख्यालय के घेराव पर अड़े हुए थे। पहले पुलिस ने मोर्चा के कार्यकर्ताओ को समझाने की कोशिश की, लेकिन सैकड़ों कार्यकर्ता जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed