फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension in Mumbai miscreants vandalized two dozen vehicles cases against 40 people

मुंबई में दो गुटों में तनाव: उपद्रवियों ने दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में की तोड़फोड़, 40 के खिलाफ केस

Mon, 11 Apr 2022 11:11 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Mon, 11 Apr 2022 11:11 PM IST
सार

पुलिस ने इसे दो समुदायों के बीच नहीं बल्कि दो गुटों में आपसी विवाद का नतीजा बताया है। इस हमले में अब्दुल्ला याकूब शेख (32) नामक व्यक्ति जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Tension in Mumbai miscreants vandalized two dozen vehicles cases against 40 people
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईशान्य मुंबई के मानखुर्द इलाके में देर रात करीब दो दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना के बाद दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। इस इलाके में 25 से 30 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इस आरोप में पुलिस ने 40 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल, हालात नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

मानखुर्द थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की रात में हुई जिसमें एक शख्स जख्मी हुआ है। रात करीब 10 बजे 40- से अधिक लोग मानखुर्द के पूनम नगर स्थित म्हाडा कालोनी पहुंचे और कथित रूप से वहां खड़े ऑटो, टैक्सी व निजी कारों और दो पहिया वाहनों को निशाना बनाया। आरोपियों ने बांस के डंडे और तलवार से हमला किया। पुलिस को शक है कि आरोपी पाल के इलाके के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस ने इसे दो समुदायों के बीच नहीं बल्कि दो गुटों में आपसी विवाद का नतीजा बताया है। इस हमले में अब्दुल्ला याकूब शेख (32) नामक व्यक्ति जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ ऐक्शन में आई और अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा

इस घटना के बाद सोमवार को सुबह मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडेय और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नागरे पाटिल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को सुबह घटनास्थल का दौरा किया और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाऩे के निर्देश दिए।

राज्य में दंगा भड़काने का प्रयास: दिलीप वलसे पाटिल

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में जाति और धर्म के नाम पर दंगा भड़काने का प्रयास शुरू है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ियां पैदा करने और तनाव फैलाने की घटना में जो भी लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पाटिल ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed