फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tense atmosphere in Angamaly-Ernakulam archdiocese in Kerala following police action news on hindi

Kerala: पुलिस की कार्रवाई से अंगमाली-एर्नाकुलम महाधर्मप्रांत में अनशन पर बैठे पादरी भड़के; हालात तनावपूर्ण

Sat, 11 Jan 2025 01:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:12 PM IST
सार

केरल के अंगमाली-एर्नाकुलम महाधर्मप्रांत के बिशप हाउस के बाहर शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब पुलिस ने कई पादरियों को वहां से हटा दिया। 

विज्ञापन
Tense atmosphere in Angamaly-Ernakulam archdiocese in Kerala following police action news on hindi
अंगमाली-एर्नाकुलम महाधर्मप्रांत - फोटो : ernakulamarchdiocese.org

विस्तार

केरल के अंगमाली-एर्नाकुलम महाधर्मप्रांत के बिशप हाउस के बाहर शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब पुलिस ने कई पादरियों को वहां से हटा दिया। दरअसल, ये पादरी एक अपोस्टोलिक प्रशासक द्वारा जारी कुछ दस्तावेजों की वापसी की मांग को लेकर अनिश्चिकालीन अनशन कर रहे थे।

विज्ञापन


कई पादरियों को आईं चोटें
पादरियों और विश्वासियों ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उनका कहना था कि पुलिस ने शनिवार की तड़के इन पादरियों को जबरदस्ती बिशप हाउस से बाहर निकाल दिया। टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्य में कुछ पादरियों को पुलिस कार्रवाई में चोटें आती दिखीं।
विज्ञापन


पुलिस के साथ तीखी बहस 
इसके बाद, कई विश्वासियों और पुरोहितों ने सेंट मेरी बेसिलिका में जमा होना शुरू किया, जहां इन पादरियों को स्थानांतरित किया गया था। पुलिस भी वहां बड़ी संख्या में मौजूद थी। इसके अलावा, विश्वासियों ने महाधर्मप्रांत मुख्यालय के बाहर पुलिस के साथ तीखी बहस की। उन्होंने एर्नाकुलम के एसीपी सी जयकुमार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयकुमार कह रहे थे कि सरकार अंगमाली-एर्नाकुलम महाधर्मप्रांत के खिलाफ है। हालांकि, अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि यह सब खबर बनाने के लिए किया जा रहा है। हम उनसे बातचीत करके समस्या सुलझाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूरिया की बर्खास्तगी की मांग
इससे पहले शुक्रवार को महाधर्मप्रांत मुख्यालय में उस समय अराजक दृश्य देखने को मिले, जब कुछ पादरियों ने महाधर्मप्रांत के नए क्यूरिया की बर्खास्तगी की मांग की थी।


बता दें, क्यूरिया एक निकाय होता है जो चर्च को अच्छे तरीके से चलाने में मदद करता है। ये विरोधी पादरी अथिरूपथा समरक्षणा समिति से हैं। इनकी मांग है कि अपोस्टोलिक प्रशासक बॉस्को पुथुर द्वारा जारी दस्तावेजों को वापस लिया जाए, जो उनकी मान्यता के अनुसार कैनन और नागरिक कानूनों का उल्लंघन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed