फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TEN Indian cities with worst air quality, GREATER NOIDA on top of list

Pollution: दिल्ली नहीं, खराब वायु गुणवत्ता में ये शहर सबसे आगे, इन 10 जगहों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा

Mon, 23 Oct 2023 01:52 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2023 01:52 PM IST
सार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप समिति ने आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका जताई है। उप समिति ने शनिवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के दूसरे चरण के अनुसार 11 सूत्री कार्य योजना लागू की।

विज्ञापन
TEN Indian cities with worst air quality, GREATER NOIDA on top of list
भारत के सबसे प्रदूषित शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। इस क्रम में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई शहरों में सोमवार को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' दर्ज की गई। कई अन्य शहरों में भी उच्च वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़े दर्ज किए गए।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और मुजफ्फरनगर उन शहरों में शामिल हैं, जहां वायु गुणवत्ता सबसे खराब है।

विज्ञापन


ऐसे तय होती है वायु की गुणवत्ता
बता दें, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच 'अच्छा', 51-100 के बीच 'संतोषजनक', 101-200 के बीच 'मध्यम', 201-300 के बीच 'खराब', 301-400 के बीच 'बहुत खराब' और 401-500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस शहर ने बाजी मारी
सीपीसीबी ने सबसे खराब वायु वाले टॉप 10 शहरों की सूची जारी की है। इसमें पहले नंबर पर ग्रेटर नोएडा है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद का 322, दिल्ली का 313 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इससे साफ है कि यहां की हवा भी बहुत ज्यादा प्रदूषित है। 

यहां की भी हवा खराब

इसके अलावा कई शहरों की वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 299, हरियाणा के बहादुरगढ़ का 284, मानेसर का 280 और राजस्थान के भरतपुर और भिवाड़ी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 261 दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 दर्ज किया गया। जबकि, गुरुग्राम में एक्यूआई 255, मेरठ में 253, गाजियाबाद में 246 और करनाल में 243 दर्ज किया गया। 

खराब गुणवत्ता वाले टॉप-10 शहरों की सूची
शहर                                      एक्यूआई

ग्रेटर नोएडा                              354
फरीदाबाद                               322
दिल्ली                                     313
मुजफ्फरनगर                           299
बहादुरगढ़                               284
मानेसर                                   280
कैथल                                     269
बल्लबगढ़                                264
भरतपुर                                   261
भिवाड़ी                                   261

आज हुई बैठक
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप समिति ने आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका जताई है। उप समिति ने शनिवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के दूसरे चरण के अनुसार 11 सूत्री कार्य योजना लागू की। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रैप के दूसरे चरण के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे एक बैठक बुलाई।



राय ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और हवा की गति कम हो गई है, इससे प्रदूषण में वृद्धि हो सकती है। जीआरएपी का दूसरा चरण दिल्ली में लागू कर दिया गया है। जीआरएपी चरण दो के समाधान पर चर्चा करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आगे कहा, ‘मौसम हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण का प्रभाव जितना संभव हो उतना कम हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed