फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temple in Tamil Nadu Villupuram sealed following opposition to entry of Schedule Caste community

Tamil Nadu: एससी समुदाय के लोगों के मंदिर में प्रवेश पर विवाद; राजस्व अधिकारियों ने किया सील

Wed, 07 Jun 2023 05:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 07 Jun 2023 05:15 PM IST
सार

मंदिर के बाहर लगाए गए नोटिस में साफ लिखा गया है कि पूजा को लेकर दो वर्गों के बीच की विवाद के कारण गांव में असाधारण स्थिति बनी हुई है। इससे कानून और व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए एक निष्कर्ष प्राप्त होने तक मंदिर के अंदर दोनों वर्गों को जाने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
Temple in Tamil Nadu Villupuram sealed following opposition to entry of Schedule Caste community
तमिलनाडु पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

तमिलनाडु में एक हिंदू मंदिर में अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा प्रवेश को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जिसके बाद राजस्व अधिकारियों ने बुधवार को एहतियात बरतते हुए हिंदू मंदिर को सील कर दिया है। ये मामला विल्लुपुरम जिले के मेलपाथी गांव स्थित श्री धर्मराज द्रौपदी अम्मन मंदिर का है। यहां दो समुदायों के बीच अस्पृश्यता को लेकर बढ़े विवाद के बाद यह कदम उठाया गया है। राजस्व अधिकारियों ने मंदिर के बाहर एक नोटिस भी लगाया है। 

विज्ञापन


मंदिर के बाहर लगाए गए नोटिस में साफ लिखा गया है कि पूजा को लेकर दो वर्गों के बीच की विवाद के कारण गांव में असाधारण स्थिति बनी हुई है। इससे कानून और व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए, एक निष्कर्ष प्राप्त होने तक, मंदिर के अंदर दोनों वर्गों को जाने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अस्पृश्यता को लेकर गांव में सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मामले को सुलझाने के लिए दोनों वर्गों के बीच शांति वार्ता बुलाई थी। हालांकि, वार्ता विफल रही क्योंकि दोनों पक्षों में से एक समुदाय ने अपने रुख से हटने से इनकार कर दिया। इसके बाद विल्लुपुरम राजस्व विभागीय अधिकारी (आरडीओ) एस रविचंद्रन ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 145 (1) के तहत मंदिर को सील करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ ही किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए मंदिर में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed