फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temperature in major cities of the country

देशभर में तप रहा सूरजः जानिए किस शहर में क्या है आज तापमान

Tue, 29 May 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Temperature in major cities of the country
उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। लगातार बढ़ रहे तापमान से जन-जीवन बेहाल है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 28 मई को गर्मी ने आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, कई प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन


प्रमुख गर्म शहर : 
 
शहर  तापमान (डिग्री सेल्सियस) 
दिल्ली 43.5
नोएडा 39
गाजियाबाद  39
गुरुग्राम 41
लखनऊ 36
कानपुर 38
इलाहाबाद 38
आगरा 39
भोपाल 44.8
इंदौर 43.2
जबलपुर 44.1
खजुराहो 48.6
ग्वालियर 42
उज्जैन 44.5
रतलाम 36
सतना 42
जयपुर 44.2
जोधपुर 45.1
जैसलमेर 40
रांची 35
रायपुर 41.8
देहरादून 35
शिमला 23
अजमेर 44
उदयपुर 43.5
कोटा 46.5
बिलासपुर 43.8
मुंबई 34.1

गर्मी में लू से बचने के उपाय :

वैसे तो लू और गर्मी को कम करना किसी इंसान के हाथ में नहीं है, लेकिन यह जरूरी है कि इनसे बचाव किया जाए। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकला जाए। गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि पसीने में निकले पानी की पूर्ति हो जाये। इसमें फलों का रस, सब्जी का रस, छाछ, नींबू की शिकंजी आदि ले सकते है। 
विज्ञापन

 

केरल पहुंचा मानसून

Temperature in major cities of the country
climate

मौसम पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मानसून ने तीन दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। वहीं, इससे पहले सोमवार सुबह केरल के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई। बता दें कि केरल में आमतौर पर मानसून 1 या 2 जून को आता है। 

स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने बताया था कि केरल पर मानसून जैसी स्थितियां बन गई हैं। केरल के सभी मौसम केंद्रों पर दो दिन से बारिश रिकॉर्ड की गई है। हवा की गति भी मौसम के अनुकूल है। ऐसे में लगता है कि मानसून केरल पहुंच चुका है। 

कुछ दिन पहले मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि देश के उत्तरी इलाकों में आंधी-तूफान के असर से इस बार मानसून 4-5 दिन पहले आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर केरल और उससे सटे दूसरे राज्यों के 14 मौसम केंद्रों में 60 फीसदी पर दो दिन लगातार 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है तो माना जाता है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जून से सितंबर के बीच 97 फीसदी बारिश की उम्मीद है। दक्षिण अरब सागर में मानसून की स्थिति मजबूत है। मंगलवार सुबह तक इसके मालदीव, केरल के तटीय इलाके, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार के ऊपर छाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed