फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telengana Assembly Election: amavsaya may affect Chandrashekhar party

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: चंद्रशेखर की कुर्सी को है अमावस का खतरा

Mon, 22 Oct 2018 07:27 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Telengana Assembly Election: amavsaya may affect Chandrashekhar party
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के सबसे युवा राज्य तेलंगाना में चुनाव होने जा रहा है। 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं। ये तारीख राज्य के हर प्रत्याशी के लिए काफी अहम है, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री को यह तारीख काफी दिक्कत दे रही है। 

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र में यकीन रखने वाले मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के लिए मतदान का दिन परेशानी का सबब बन गया है। दरअसल, 7 दिसंबर को अमावस्या का दिन पड़ रहा है और राव इस दिन को सही नहीं मानते। 
विज्ञापन


राजनीतिक विशेषज्ञों और सीएम राव के करीबियों के अनुसार वह ज्योतिष विद्या, अंक शास्त्र और वास्तु में गहरी आस्था रखते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति 7 दिसंबर की इस तारीख को शुभ शगुन नहीं मान रही है। बता दें कि तेलंगाना में एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान की तारीख 7 दिसंबर है। 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना का पिछला विधानसभा चुनाव आंध्र प्रदेश के विधानसभा और देश के लोकसभा चुनाव के साथ हुआ था। इससे कुछ महीने पहले ही आंध्र और तेलंगाना को अलग किया गया था और हैदराबाद संयुक्त राजधानी बनाई गई थी। यहां TRS ने एकतरफा जीत दर्ज की थी और कांग्रेस बड़े अंतर से पीछे रहते हुए दूसरे नंबर पर खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed