फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telecom Ministry approves the merger of Vodafone Idea

वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, दूरसंचार मंत्रालय ने दी विलय को मंजूरी 

Tue, 10 Jul 2018 06:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
Telecom Ministry approves the merger of Vodafone Idea

दूरसंचार मंत्रालय ने सोमवार को वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय को मंजूरी दे दी। दोनों कंपनियां एक होकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन जाएगी। मंत्रालय ने विलय को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी प्रदान की है।

विज्ञापन

 
दूरसंचार मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक आइडिया सेल्युलर से कहा गया है कि वह 3,926 करोड़ रुपये नकद वोडाफोन स्पेक्ट्रम के लिए और बैंक गारंटी के तौर पर 3,342 करोड़ रुपये का भुगतान करे। 
विज्ञापन


दोनों कंपनियों के एक होने से देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनेगी जो 23 अरब डॉलर या डेढ़ लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कंपनी होगी। 

इनकी बाजार में हिस्सेदारी 35 फीसदी होगी और करीब 43 करोड़ ग्राहक होंगे। इस विलय से वोडाफोन और आइडिया, दोनों को ही कर्ज से राहत मिलेगी।

साथ ही बाजार में चल रही प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खासतौर पर नि:शुल्क वॉयस कॉल के मामले में यह विलय महत्वपूर्ण रहेगा। उल्लेखनीय है कि दोनों कंपनियों पर संयुक्त रूप से अनुमानित तौर पर लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed