तेलंगाना: YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला को पुलिस ने हिरासत में लिया, विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक-अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी को शुक्रवार को एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी मध्य क्षेत्र राजेश चंद्रा ने बताया कि वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। वारंगल पुलिस द्वारा वहां पदयात्रा की अनुमति से इनकार किए जाने के बाद वह तांग बुंद अंबेडकर प्रतिमा पर धरना दे रही थीं।
बता दें कि इससे पहले भी उन्हें दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है जब वह हैदराबाद स्थित तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के ऑफिस कम आवास यानी प्रगति भवन की ओर बढ़ रही थीं। भारत राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं पर शर्मिला के समर्थकों से मारपीट करने का आरोप है और वह इसी के विरोध में सीएम आवास तक जा रही थीं। शर्मिला को तीसरी बार हिरासत में लिया गया है। वाईएसआरटीपी प्रमुख के गाड़ी में बैठे होने के बावजूद पुलिस ने शर्मिला की कार को उठा लिया था। यही नहीं पुलिस ने वाईएसआरटीपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana YSRTP Chief YS Sharmila has been detained by the police. She was staging a protest at Tank Bund Ambedkar Statue after Warangal police denied permission for padayatra there. pic.twitter.com/IHXrp5JWZE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 9, 2022