फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana ys sharmila said rahul gandhi should be pm bjp said people not willing to do that

Telangana: 'राहुल को पीएम बनते देखने का सपना', वाईएस शर्मिला के बयान पर केंद्रीय मंत्री का तंज- लोग नहीं चाहते

Thu, 04 Jan 2024 03:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 04 Jan 2024 03:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी, इन्हें अपनी लोकसभा सीटों से जीतने का विश्वास ही नहीं है। 

विज्ञापन
telangana ys sharmila said rahul gandhi should be pm bjp said people not willing to do that
राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और वाईएसआरटीपी की संस्थापक वाई एस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। शर्मिला की पार्टी वाईएसआरटीपी का विलय भी कांग्रेस में हो गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना उनके पिता का सपना था और वह उन्हें इसमें योगदान देकर खुशी होंगी। अब वाईएस शर्मिला के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


भाजपा का राहुल गांधी पर तंज
हैदराबाद में पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी से जब वाईएस शर्मिला के बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा 'देश के लोग ऐसा नहीं चाहते। शर्मिला जी या किसी अन्य के कहने पर तो यह होने वाला नहीं है। देश की आम जनता ही किसी को प्रधानमंत्री बना सकती है, लेकिन राहुल गांधी का फार्मूला ही फेल है। राहुल गांधी की दवाई ही असफलता है। उनका मौलिक फार्मूला ही असफल है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी? 
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी से अपील की है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना से चुनाव लड़ें। इसे लेकर जब केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी, इन्हें अपनी लोकसभा सीटों से जीतने का विश्वास ही नहीं है। वह यहां आकर ड्रामा करना चाहते हैं। कोई नहीं उन्हें यहां आने दीजिए, हम यहां भी उन्हें हराएंगे।'


तेलंगाना के रंगारेड्डी में पत्रकारों से बात करते हुए प्रहलाद जोशी ने कहा कि 'भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी आज यहां पहुंच चुकी है। पीएम मोदी की गारंटी को लेने के लिए लोग आ रहे हैं, जो पीएम मोदी की गंभीरता को दिखाता है। लोग इसे स्वीकार कर रहे हैं और इस पर विश्वास भी कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed