{"_id":"66c0e20f8394c22f15066a9d","slug":"telangana-youth-dies-in-america-family-seeks-help-from-government-to-bring-his-body-to-india-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना के युवक की अमेरिका में मौत, परिवार ने शव को भारत लाने के लिए सरकार से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना के युवक की अमेरिका में मौत, परिवार ने शव को भारत लाने के लिए सरकार से मांगी मदद
Sun, 18 Aug 2024 10:42 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:42 AM IST
सार
तेलंगाना के हनमकोंडा के आत्मकुर गांव निवासी राजेश (32) अमेरिका के मिसिसपी में रहते थे। हनमकोंडा से एम फार्मा पूरा करने के बाद राजेश आगे की पढ़ाई के लिए 2016 में अमेरिका चले गए थे।
विज्ञापन
तेलंगाना के युवक की मौत
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। उसके परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से मदद मांगी है। युवक 2016 से अमेरिका में रह रहा था।
विज्ञापन
तेलंगाना के हनमकोंडा के आत्मकुर गांव निवासी राजेश (32) अमेरिका के मिसिसपी में रहते थे। हनमकोंडा से एम फार्मा पूरा करने के बाद राजेश आगे की पढ़ाई के लिए 2016 में अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अमेरिका में एमएस किया और वहीं पर कार्यरत थे। कोविड महामारी के दौरान उनकी नौकरी चली गई। वर्तमान में वह पार्ट टाइम नौकरी कर रहे थे। अमेरिका में रहने वाले उनके दोस्तों ने बृहस्पतिवार को परिवार को राजेश की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने बताया कि हम केंद्र और राज्य सरकारों से राजेश के शव को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील करते हैं। राजेश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अमेरिका जाने की स्थिति में नहीं हैं। राजेश की मृत्यु के कारणों की उन्हें अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। उन्हें बताया गया है कि राजेश का शुगर लेवल अधिक था और स्ट्रोक से उनकी मृत्यु हो गई। राजेश के पिता का पिछले साल निधन हो गया था। वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन