फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: woman stabbed her two children and took her life by jumping from the sixth floor of building

मां ने किया ममता का कत्ल: पहले अपने दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Fri, 18 Apr 2025 10:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Apr 2025 10:25 AM IST
विज्ञापन
Telangana: woman stabbed her two children and took her life by jumping from the sixth floor of building
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

तेलंगाना से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गजुलारामरम के बालाजी लेआउट इलाके में 35 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों को चाकू घोंप दिया और इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन


बालानगर के सहायक पुलिस आयुक्त जी हनुमंत राव ने बताया कि कल शाम करीब 4 बजे गजुलारामरम के बालाजी लेआउट में 35 वर्षीय तेजा नामक महिला ने अपने दो बच्चों अर्शिथ रेड्डी (11 वर्ष) और आशीष रेड्डी (6 वर्ष) को चाकू घोंपकर मार डाला और बाद में इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण मृतक महिला और उसके बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं प्रतीत होती हैं। उसका अपने पति से भी झगड़ा चल रहा था और उसकी मानसिक स्थिति कथित तौर पर अस्थिर थी। हमने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed