तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: नतीजों पर कांग्रेस ने जताया संदेह, ईसी से करेगी शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में एक बार से के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। रुझानों से लग रहा है कि टीआरएस एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। वह यहां सबसे ज्यादा 87 सीटों पर तेलंगाना के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इन नतीजों पर कांग्रेस के तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के उतत्म कुमार रेड्डी को शक है।
रेड्डी ने कहा, मुझे नतीजों पर संदेह है। हम बैलेट पेपर काउंटिंग में शामिल हो रहे हैं। हमें शक है कि ईवीएम में टेंपरिंग की गई है। वीवीपैट में पर्चियों को गिना जाना चाहिए। सभी कांग्रेस के नेता आरओ अधिकारियों से शिकायत करेंगे। हम इस मसले की शिकायत भारतीय चुनाव आयोग से भी करेंगे। टीआरएस के नेता कैसे मतगणना से पहले कह सकते हैं कि कौन चुनाव में हारने वाला है।
विधानसभा क्षेत्र सिरसिला से टीआरएस के केटी रामा राव, बांसवाडा से श्रीनिवास रेड्डी और अदिलाबाद से जोगू रमन्ना आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस रेवांत रेड्डी आगे चल रहे हैं जबकि एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी को विजेता घोषित कर दिए गए हैं। हैदराबाद में टीआरएस सदस्यों ने लगातार बढ़त के बाद जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
Telangana Pradesh Congress Committee's Uttam Kumar Reddy: All the Congress leaders will complaint to RO officers. We will also complaint to ECI on this matter. How can TRS leaders say before counting that who will lose in elections. #AssemblyElection2018
— ANI (@ANI) December 11, 2018