{"_id":"6505f4f3950aa77e830cf233","slug":"telangana-union-home-minister-amit-shah-met-badminton-player-pv-sindhu-in-hyderabad-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से मिले गृह मंत्री अमित शाह, बोले- उनकी मेहनत युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से मिले गृह मंत्री अमित शाह, बोले- उनकी मेहनत युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा
Sun, 17 Sep 2023 12:03 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:03 AM IST
सार
अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू से आज हैदराबाद में मुलाकात हुई। राष्ट्र को उनकी असाधारण खेल प्रतिभा के लिए मिली अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा पर गर्व है।
विज्ञापन
अमित शाह, पीवी सिंधु
- फोटो : एक्स/एएनआई
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम हैदराबाद पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी समेत पार्टी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
बैठक में सिकंदराबाद से लोकसभा सांसद जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू से आज हैदराबाद में मुलाकात हुई। राष्ट्र को उनकी असाधारण खेल प्रतिभा के लिए मिली अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा पर गर्व है। उनकी प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है।'
विज्ञापन
#WATCH | Telangana: Union Home Minister Amit Shah met badminton player PV Sindhu in Hyderabad
विज्ञापन विज्ञापन
Union Minister & BJP Telangana chief G Kishan Reddy was also present during the meeting. pic.twitter.com/BGfHB2q034 — ANI (@ANI) September 16, 2023