फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Tunnel Collapse: Rescue teams search workers, digging on at the place indicated by scientists

Telangana Tunnel Collaps: बचाव दलों ने तेज की मजदूरों की तलाश, वैज्ञानिकों की बताई जगह पर हो रही खोदाई

Wed, 05 Mar 2025 12:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरकुरनूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरकुरनूल Published by: बशु जैन Updated Wed, 05 Mar 2025 12:29 PM IST
सार

तेलंगाना में हुए सुरंग हादसे को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यहां फंसे आठ लोगों का कुछ भी पता नहीं चला है। हालांकि मजदूरों की तलाश के लिए बचाव दल तेजी से काम में जुटे हैं। सुरंग में वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई जगहों पर मजदूरों की मौजूदगी जांचने के लिए खोदाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Telangana Tunnel Collapse: Rescue teams search workers, digging on at the place indicated by scientists
तेलंगाना टनल हादसे में अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना में हुए सुरंग हादसे को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यहां फंसे आठ लोगों का कुछ भी पता नहीं चला है। हालांकि मजदूरों की तलाश के लिए बचाव दल तेजी से काम में जुटे हैं। सुरंग में वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई जगहों पर मजदूरों की मौजूदगी जांचने के लिए खोदाई की जा रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सुरंग के अंदर कन्वेयर बेल्ट को ठीक करने के बाद चालू कर दिया गया है। इससे बचाव कर्मियों को मलबा हटाने में मदद मिल रही है। कन्वेयर बेल्ट 22 फरवरी को हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस बीच दक्षिण मध्य रेलवे की विशेषज्ञ टीम ने सुरंग के अंदर बोरिंग मशीन के क्षतिग्रस्त प्लेटफॉर्म को काट दिया है।
विज्ञापन


चल रही खोदाई
नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI), हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने सुरंग के भीतर ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार सर्वे किया था ताकि सुरंग में फंसे आठ लोगों की स्थिति का पता लगाया जा सके। सर्वे में जिन जगहों पर पीड़ितों के होने का अनुमान था, वहां अब जांच में सिर्फ धातु के तत्व मिले हैं। इसके बाद बचाव दल अन्य जगहों पर भी मजदूरों की तलाश में जुटे हैं। हालांकि सुरंग के भीतर पानी और मलबे की वजह से बचाव और तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप केंद्र के प्रतिनिधि भी कर रहे मदद
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के प्रतिनिधि भी मदद के लिए पहुंच गए हैं। वे सुरंग के अंदर भूकंप को लेकर शोध करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि टनल बोरिंग मशीन के अंतिम हिस्से को गैस कटर से काटा जाएगा। इसके बाद उसे लोको ट्रेन के जरिये सुरंग से बाहर लाया जाएगा। 


22 फरवरी से फंसे हैं मजदूर
तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल (एसएलबीसी) प्रोजेक्ट चल रहा है। जयप्रकाश एसोसिएट्स कंपनी इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रही है।दरअसल एसएलबीसी परियोजना में 22 फरवरी से इंजीनियर और मजदूर सहित आठ लोग फंसे हुए हैं। सुरंग के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ, सेना, नौसेना और अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ अथक प्रयास कर रहे हैं।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed