{"_id":"67beba8cb05239e2250600a7","slug":"telangana-tunnel-collapse-jaypee-group-founder-jaiprakash-gaur-says-accidents-may-happen-during-difficult-work-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 'मुश्किल कामों के दौरान हादसे हो जाते हैं', तेलंगाना सुरंग हादसे पर जेपी ग्रुप के संस्थापक का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 'मुश्किल कामों के दौरान हादसे हो जाते हैं', तेलंगाना सुरंग हादसे पर जेपी ग्रुप के संस्थापक का बयान
Wed, 26 Feb 2025 12:56 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:56 PM IST
सार
जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड को ही तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत सुरंग की खुदाई के दौरान हुए हादसे में ही आठ लोग फंस गए हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना सुरंग हादसा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने तेलंगाना टनल हादसे पर कहा है कि 'मुश्किल कामों के दौरान हादसे हो जाते हैं'। जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड को ही तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल (SLBC) प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत सुरंग की खुदाई के दौरान हुए हादसे में ही आठ लोग फंस गए हैं। जिन्हें निकालने के लिए बीते कई दिनों से ऑपरेशन चल रहा है।
'मैंने अपने पेशेवर करियर में ऐसी कई दुर्घटनाएं देखी हैं'
तेलंगाना सरकार के मंत्री कोमाटीरेड्डी वेंकट रेड्डी से मुलाकात के बाद दुर्घटनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए 90 वर्षीय जयप्रकाश गौड़ ने कहा कि उन्होंने अपने पेशेवर करियर में छह से सात दुर्घटनाएं देखी हैं। उन्होंने कहा, 'इन मुश्किल कामों के दौरान ऐसी चीजें होती हैं। मेरे जीवन में, मुझे लगता है कि टिहरी परियोजना, भूटान, जम्मू-कश्मीर समेत छह या सात दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। आपको इन सबका सामना करना पड़ता है।' गौड़ ने आगे कहा कि टीमें यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि फंसे हुए लोग बाहर आ सकें। सुरंग में फंसे हुए आठ लोगों में से दो इंजीनियर और चार मजदूर जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए काम करते हैं। फर्म ने 23 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि इंजीनियर, तकनीशियन, ऑपरेटर और टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) प्रभारी सहित 60 लोग इस तेलंगाना के प्रोजेक्ट पर पर काम कर रहे हैं।
हादसे के पांच दिन बाद भी बचाव अभियान जारी
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एसएलबीसी सुरंग में हुए हादसे को आज पांच दिन हो गए हैं। सुरंग में फंसे आठ लोगों को बचाने में विशेषज्ञों की टीमें लगी हैं। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी अब तक टीमें कीचड़ और मलबे के कारण सुरंग में फंसे मजदूरों को नहीं निकाल सकी हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और रैट माइनर्स की 20 सदस्यीय टीम बचाव अभियान में लगी है। सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि फंसे हुए लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, हालांकि सुरंग में लगातार ऑक्सीजन पंप की जा रही है।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Nagarkurnool, Telangana | Portion of Srisailam Left Bank Canal (SLBC) Tunnel Collapse: Jaiprakash Gaur, Founder, Jaypee Group (contracting firm of SLBC project), says "We will try our best to see that all the eight people can come. At the same time, the project has to be… pic.twitter.com/joRaGrYU0L
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 26, 2025
हादसे के पांच दिन बाद भी बचाव अभियान जारी
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एसएलबीसी सुरंग में हुए हादसे को आज पांच दिन हो गए हैं। सुरंग में फंसे आठ लोगों को बचाने में विशेषज्ञों की टीमें लगी हैं। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी अब तक टीमें कीचड़ और मलबे के कारण सुरंग में फंसे मजदूरों को नहीं निकाल सकी हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और रैट माइनर्स की 20 सदस्यीय टीम बचाव अभियान में लगी है। सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि फंसे हुए लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, हालांकि सुरंग में लगातार ऑक्सीजन पंप की जा रही है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन