फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana TRS MLA son accused in suicide abetment case taken into police custody

तेलंगाना: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी टीआरएस विधायक का बेटा पुलिस हिरासत में, गरमाई सियासत

Sat, 08 Jan 2022 12:51 AM IST
विशाल तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल तिवारी Updated Sat, 08 Jan 2022 12:51 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कोठागुडेम टीआरएस विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव के बेटे वनमा राघवेंद्र राव को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Telangana TRS MLA son accused in suicide abetment case taken into police custody
तेलंगाना पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक व्यापारी और उसके परिवार के तीन सदस्यों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक के फरार बेटे को पुलिस ने शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया। इस मामले में सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव के बेटे वनमा राघवेंद्र राव के बेटे का नाम सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोठागुडेम टीआरएस विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव के बेटे वनमा राघवेंद्र राव को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ पहले दर्ज किए गए अन्य मामलों के संबंध में भी उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


वनमा राघवेंद्र राव तीन जनवरी को पालोनचा शहर में 43 वर्षीय व्यवसायी रामकृष्ण, उनकी पत्नी और जुड़वां बेटियों की कथित आत्महत्या के मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बता दें कि मामला हैदराबाद के एक व्यापारी एमनागा रामकृष्ण की आत्महत्या का है। सोमवार को ओल्ड पालोनचा आवास पर आत्महत्या करने के बाद से ही मृतक द्वारा लिखा सुसाइड नोट और एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में पीड़ित ने विधायक के बेटे पर अपनी पत्नी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने और उसे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसके बाद विधायक के बेटे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। टीआरएस विधायक के बेटे का नाम सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से आठ टीमों का गठन किया गया है, जो कोठागुडेम तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के विधायक के बेटे की तलाश कर रही हैं। जल्द ही, उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। जांच में अन्य जिलों की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

विपक्षी दलों ने कही यह बात
घटना की निंदा करते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भाजपा और वाम दलों समेत कई राजनीतिक दलों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कई विपक्षी दलों ने गुरुवार को रैलियां निकालीं और नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य में कई जगह दुकानें भी बंद रहीं। इस घटना पर टीआरएस विधायक ने एक पत्र में कहा कि वह और उनका परिवार रामकृष्ण आत्महत्या मामले और उनके बेटे से कथित रूप से जुड़ी अन्य घटनाओं में पुलिस और न्यायपालिका का सहयोग करेंगे।


वनमा राघवेंद्र टीआरएस से निलंबित
वहीं, शुक्रवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने वनमा राघवेंद्र राव को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, जो टीआरएस अध्यक्ष भी हैं, के निर्देशों के बाद, पार्टी नेतृत्व ने वनमा राघवेंद्र राव को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के मद्देनजर निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed