{"_id":"5db7a7238ebc3e93d965a619","slug":"telangana-transport-strike-second-suicide-on-24th-day-female-conductor-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना ट्रांसपोर्ट: हड़ताल के 24वें दिन दूसरी आत्महत्या, महिला कंडक्टर ने की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना ट्रांसपोर्ट: हड़ताल के 24वें दिन दूसरी आत्महत्या, महिला कंडक्टर ने की खुदकुशी
Tue, 29 Oct 2019 09:36 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
बस हड़ताल
- फोटो : Social Media
तेलंगाना राज्य पथ परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल 24वें दिन पहुंच गई है लेकिन अब तक कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच, राज्य सरकार के रवैये से घबराईं निगम की एक बस कंडक्टर ने अपने आवास पर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
उधर, कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में अनशन पर बैठे एक भाकपा नेता की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
महिला कंडक्टर नीरजा के घर वालों का आरोप है कि वह हड़ताल के कारण नौकरी छूट जाने से अवसाद में थी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कर्मी की मौत का कारण अभी नहीं जान पाए हैं। इससे पहले 12 अक्तूबर को खम्मम में ही निगम के चालक श्रीनिवास रेड्डी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
टीआरटीसी के लगभग 48 हजार कर्मचारी सरकार में निगम के विलय के अलावा कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उनकी विलय की मांग को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन