फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana teacher sexually harass five girl students during covid 19 forces them to watch obscene content

तेलंगाना: हेडमास्टर बना वहशी, जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर पांच छात्राओं से किया दुष्कर्म

Thu, 17 Dec 2020 10:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 17 Dec 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
telangana teacher sexually harass five girl students during covid 19 forces them to watch obscene content
प्रतीकात्मक तस्वीर

तेलंगाना के भद्रदरी कोठागुडेम जिले में गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना महामारी के दौरान प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर ने पांच नाबालिग छात्राओं को जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छात्राएं बीमार हुई तो फूटा भांडा
आरोपी हेडमास्टर और एक अन्य शिक्षक अगस्त से स्कूल आ रहे थे। अगस्त में राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि शिक्षक छात्रों को वैकल्पिक दिनों में पढ़ाएंगे। यह मामला तब सामने आया जब दो छात्राएं बीमार हो गईं और उनमें से एक ने अपनी मां को अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया।
विज्ञापन


 
7 से 11 साल की हैं पीड़िता
यह घटना सामने आने के बाद स्कूल की अन्य लड़कियों से पूछताछ की गई और तब पता चला कि 7 से 11 साल की उम्र के बीच की कम से कम पांच छात्राओं के साथ कथित तौर पर हेडमास्टर ने दुष्कर्म किया है। पीड़िताओं की अब मेडिकल जांच कराई जा रही है। 

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
रिपोर्ट में सामने आया है कि पीड़िताओं को अश्लील सामग्री भी दिखाई गई और यौन कार्य करने के लिए कहा गया। शिक्षक ने बच्चों को अपराध के बारे में किसी को भी बताने को लेकर कथित तौर पर धमकी दी थी। शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के अन्य प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।


भद्रदरी कोठागुडेम के जिला पुलिस प्रमुख सुनील दत्त ने कहा, 'चूंकि लड़कियां बहुत छोटी हैं, हम काउंसलर और आईसीडीएस स्टाफ के साथ मिलकर उनसे घटना की जानकारी ले रहे हैं। यह एक आदिवासी क्षेत्र है और यह एक छोटा स्कूल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed