फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana taxmen conduct searches at BJP leader Rajgopal Reddy family firm Sushee Infra

Telangana: तेलंगाना में भाजपा नेता की फर्म पर छापेमारी, राज्य जीएसटी की कार्रवाई

Mon, 14 Nov 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Nov 2022 09:06 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा एक मंत्री सहित कुछ टीआरएस नेताओं के कार्यालयों और आवासों की तलाशी लेने के कुछ दिनों बाद यह छापेमारी की गई। टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने तीन नवंबर को हुए मुनुगोडे उपचुनाव में राजगोपाल रेड्डी को 10,000 से अधिक मतों से हराया था।

विज्ञापन
Telangana taxmen conduct searches at BJP leader Rajgopal Reddy family firm Sushee Infra
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना राज्य जीएसटी अधिकारियों ने सोमवार को भाजपा नेता कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी के परिवार के स्वामित्व वाली सुशी इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड में तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह पता लगाने के लिए तलाशी ली गई कि क्या सभी खातों के विवरण क्रम में हैं। रेड्डी से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा एक मंत्री सहित कुछ टीआरएस नेताओं के कार्यालयों और आवासों की तलाशी लेने के कुछ दिनों बाद यह छापेमारी की गई। टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने तीन नवंबर को हुए मुनुगोडे उपचुनाव में राजगोपाल रेड्डी को 10,000 से अधिक मतों से हराया था।
विज्ञापन


सुशी इन्फ्रा की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी चार प्रमुख क्षेत्रों सड़क, राजमार्ग और सुरंग, सिंचाई और खनन को लेकर काम करती है। इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता की पेशकश करने वाली यह कंपनी सिविल इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन और माइनिंग सर्विसेज मुहैया कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed