फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana somaripeta woman upset with home isolation hugs daughter in law and infected

साजिश: मेरे मरने के बाद सुखी रहना चाहती है? गुस्से में सास ने बहू को लगाया गले, कर दिया संक्रमित

Thu, 03 Jun 2021 04:05 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कुमार संभव Updated Thu, 03 Jun 2021 04:05 PM IST
सार

कोरोना की चपेट में आने के बाद तेलंगाना में रहने वाली एक महिला होम आइसोलेशन से ऊब गई। उसने अपने परिजनों से कहा कि मेरे मरने के बाद तुम सब सुखी रहना चाहते हो। उसने अपनी बहू को जबरन गले लगा लिया और उसे भी संक्रमित कर दिया।

विज्ञापन
Telangana somaripeta woman upset with home isolation hugs daughter in law and infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई परिवारों में सास-बहू की तू तू-मैं मैं के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। कई बार तो उनके बीच होने वाली नोकझोंक इस कदर आम हो जाती है कि सुर्खियों में छा जाती है। सास-बहू से जुड़ा एक मामला तेलंगाना में सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यहां एक महिला कोरोना की चपेट में आ गई। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया तो वह अपनी बहू को ताने देने लगी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो महिला ने अपनी बहू को जबरन गले लगा लिया और उसे भी संक्रमित कर दिया।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम तेलंगाना के सोमरीपेटा गांव का है। यहां एक महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया गया। कोरोना फैलने के डर से परिवार के लोगों ने उससे मिलना-जुलना भी बंद कर दिया। हालांकि, इस बात से वह महिला भड़क गई और अपने परिवार के लोगों से नाराज रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिए ताने, फिर बहू को किया बीमार

बताया जा रहा है कि होम आइसोलेशन में वह महिला बेहद चिड़चिड़ी हो गई। वह अपने परिवार वालों को ताने देने लगी। वह अपनी बहू से कहने लगी कि मेरे मरने के बाद तुम सुखी रहना चाहती हो। इस वजह से मुझे कमरे में बंद कर दिया है। इसके बाद भी उस महिला की नाराजगी खत्म नहीं हुई। उसने अपनी बहू को जबरन गले लगा लिया, जिससे वह भी संक्रमित हो गई। 

विज्ञापन

बहू संक्रमित हुई तो घर से निकाला

जानकारी के मुताबिक, जब बहू का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसकी बहन उसे राजन्ना सिरसिला जिले के थिम्मापुर गांव में अपने घर ले गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहू ने बताया कि उसकी सास सबसे ज्यादा परेशान इस बात से थी कि कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने उससे दूरी बना ली थी।

बहू ने दी यह जानकारी

पीड़ित बहू ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सास को परिजनों से अलग-थलग रखा गया था। उन्हें सबसे अलग दूसरी जगह भोजन दिया जाता था। इसके अलावा पोते-पोतियों को भी उनके करीब नहीं जाने दिया जाता था, जिससे वह खीझ गईं। बता दें कि अब बहू का इलाज चल रहा है। वह अपनी बहन के घर होम आइसोलेशन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed