फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Row: Minister Demands Unconditional Apology from Pawan Kalyan Over Controversial Remarks

Telangana: तेलंगाना को लेकर पवन कल्याण के बयान पर विवाद, सिनेमैटोग्राफी मंत्री बोले- बिना शर्त मांगें माफी...

Tue, 02 Dec 2025 11:51 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 02 Dec 2025 11:51 PM IST
सार

तेलंगाना में पवन कल्याण के बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राज्य के सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने की चेतावनी दी है, वरना उनकी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
Telangana Row: Minister Demands Unconditional Apology from Pawan Kalyan Over Controversial Remarks
कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलंगाना में पवन कल्याण के कथित बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। तेलंगाना के सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और फिल्म स्टार पवन कल्याण से बिना शर्त माफी की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो तेलंगाना में उनकी फिल्मों की रिलीज पर रोक लग सकती है। मंत्री वेंकट रेड्डी ने कहा कि पवन कल्याण के तेलंगाना के लोगों पर किए गए कथित बयान से जनता आहत है और वह इसे अपमान के रूप में देख रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा पवन कल्याण राजनीति में नए हैं और अब उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। अगर उन्होंने बिना समझे या जानबूझकर तेलंगाना का अपमान किया है, तो उन्हें माफी मांगनी ही होगी। माफी देंगे तो उनकी फिल्म एक-दो दिन चल जाएगी, नहीं तो तेलंगाना में रिलीज नहीं होगी। रेड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि संयुक्त आंध्र प्रदेश के दौर में तेलंगाना ने भारी अन्याय सहा था और ऐसे बयान लोगों की भावनाओं को भड़काते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद तेलंगाना राज्य गठन के समर्थक रहे हैं, इसलिए यह बयान उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी दुख पहुंचाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कफ सिरप कांड के बाद केंद्र सरकार ने बढ़ाई सख्ती, 700 से अधिक कंपनियों का किया जा रहा गहन ऑडिट
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसेना पार्टी का पलटवार
जनसेना पार्टी ने मंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पवन कल्याण के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। पार्टी ने साफ किया कि पवन कल्याण ने आंध्र के रजोल क्षेत्र में किसानों के साथ बातचीत के दौरान कोई भी ऐसी टिप्पणी नहीं की, जो तेलंगाना के खिलाफ हो। जनसेना ने अपील की कि जब दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बना हुआ है, ऐसे में किसी भी बयान को गलत संदर्भ में पेश कर विवाद को हवा नहीं देनी चाहिए।

कहां से शुरू हुआ विवाद?
विवाद पवन कल्याण के उस कथित बयान को लेकर शुरू हुआ जिसमें कहा गया कि कोकोनट पेड़ों से घिरे सुंदर कोनसीमा को बुरी नजर लगना भी आंध्र प्रदेश के विभाजन की वजहों में से एक था। इस पर वेंकट रेड्डी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेलंगाना आंदोलन किसी क्षेत्र को लेकर नहीं, बल्कि लोगों के अधिकारों और न्याय के लिए था।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed