फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana protesters arrest BJP President JP Nadda said taking police action is murder of democracy

तेलंगाना: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का विरोध, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- पुलिस कार्रवाई करना लोकतंत्र की हत्या

Tue, 04 Jan 2022 03:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, करीमनगर (तेलंगाना)।
एजेंसी, करीमनगर (तेलंगाना)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Jan 2022 03:29 AM IST
सार

जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हुजराबाद उपचुनाव में मिली हार से निराश होकर कदम उठाया। भाजपा को जनता के समर्थन मिलने से राज्य सरकार परेशान है। हम मजबूती से इसकी निंदा करते हैं। 

विज्ञापन
Telangana protesters arrest BJP President JP Nadda said taking police action is murder of democracy
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में शिक्षकों की नौकरी के मुद्दे पर मचे बवाल के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य सरकार की आपत्तिजनक कार्रवाई पर विरोध जताया है। नड्डा ने कहा कि राज्य में शिक्षकों की मांग को लेकर जब तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने जानबूझकर दमनात्मक कार्रवाई की।

विज्ञापन


उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई करके गिरफ्तार किया। यह पूरी तरह से आपत्तिजनक रवैया है। क्या अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना गलत है? यह लोकतंत्र की हत्या है। वहीं पुलिस ने कहा कि बिना इजाजत प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तारी की गई। 
विज्ञापन


संजय कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नड्डा ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हुजराबाद उपचुनाव में मिली हार से निराश होकर कदम उठाया। भाजपा को जनता के समर्थन मिलने से राज्य सरकार परेशान है। हम मजबूती से इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की मांग का समर्थन किया है। उधर, सोमवार को संजय कुमार को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि 'तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित और पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। वह सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने कार्यालय में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जबरन कार्यालय में घुसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed