फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Police stopped state BJP Chief March, denied permission for public meeting in Bhainsa

Telangana: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी हिरासत में, प्रजा संग्राम यात्रा व सभा की पुलिस ने नहीं दी इजाजत

Mon, 28 Nov 2022 09:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Nov 2022 09:32 AM IST
सार

भैंसा में आज होने वाली सभा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य भाजपा नेता संबोधित करने वाले थे। तेलंगाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंडी संजय को जगतियाल जिला पुलिस ने रोक दिया। वह पैदल मार्च के रूप में भैंसा जा रहे थे। उन्हें वापस लौटने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
Telangana Police stopped state BJP Chief March, denied permission for public meeting in Bhainsa
Telangana BJP chief Bandi Sanjay Kumar - फोटो : ANI

विस्तार

प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवें चरण की पदयात्रा के लिए निकले तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय को रविवार रात को जगतियाल जिले में पुलिस ने रोक दिया। उन्हें वापस लौटने को कहा गया। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील होने के नाम पर उन्हें निर्मल जिले के भैंसा शहर में आज होने वाली सभा की इजाजत नहीं दी गई। 

विज्ञापन


बंडी को हिरासत में लिया गया 
भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता बंडी संजय को पुलिस ने हिरासत में ले तिया। उन्हें करीमनगर ले जाया गया। वे भैंसा से निर्मल जिले तक प्रस्तावित प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवें चरण की आज से शुरुआत करने वाले थे। 
विज्ञापन

भैंसा में आज होने वाली सभा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य भाजपा नेता संबोधित करने वाले थे। तेलंगाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंडी संजय को जगतियाल जिला पुलिस ने रोक दिया। उन्हें वापस लौटने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पदयात्रा और सभा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, भैंसा में हो चुकी है झड़प
उधर, बंडी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगतियाल और निर्मल जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। तेलंगाना भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पार्टी ने राज्य सरकार से मार्च और सभा के लिए तुरंत अनुमति देने की मांग की। भैंसा कस्बे में बीते दो सालों में दो समुदायों के बीच झड़पें हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed