फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana phone tapping case: Police record statement of Tripura Governor's aide

तेलंगाना फोन टैपिंग केस: पुलिस ने दर्ज किया त्रिपुरा के राज्यपाल के सहयोगी का बयान, SIB के पूर्व प्रमुख फरार

Mon, 27 Jan 2025 08:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Jan 2025 08:22 PM IST
सार

Telangana Phone Tapping Case: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन टैपिंग मामले की जांच के तहत हैदराबाद पुलिस ने त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी के एक सहायक का बयान दर्ज किया। जांच में पता चला था कि पिछली बीआरएस सरकार के दौरान उनके उनके फोन को भी टैप किया गया था। 

विज्ञापन
Telangana phone tapping case: Police record statement of Tripura Governor's aide
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेलंगाना में फोन टैपिंग मामले की जांच के तहत हैदराबाद पुलिस ने त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी के एक सहायक का बयान दर्ज किया। जांच में पता चला कि पिछली बीआरएस सरकार के दौरान उनके उनके फोन को भी टैप किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जांच के दौरान कुछ फोन नंबर सामने आए, जिन्हें टैप किए जाने का शक है, जिसमें रेड्डी और उनके सहायक के नंबर भी शामिल थे।  
विज्ञापन


इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) का एक निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), दो निलंबित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एक पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खुफिया जानकारी मिटाई और पूर्व बीआरएस सरकार के दौरान फोन टैपिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के विशेष खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख और एक अन्य आरोपी इस मामले में फरार हैं। माना जा रहा है कि वे अमेरिका में हैं। 

पुलिस के मुताबिक, निलंबित डीएसपी और उनकी टीम ने सैकड़ों लोगों के प्रोफाइल बनाए थे और कई अन्य लोगों की फोन कॉल भी इंटरसेप्ट की थीं। आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कुछ राजनेताओं, उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्यों के फोन को भी टैप किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed