{"_id":"673838d9528e8f71fe0dea3b","slug":"telangana-nok-air-flight-hyderabad-to-bangkok-declared-an-emergency-passengers-were-deboarded-luggage-unloaded-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: बैंकॉक जा रही नोक एयर की उड़ान में आपातकाल घोषित; यात्रियों को विमान से उतारा, सामान की भी हुई जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: बैंकॉक जा रही नोक एयर की उड़ान में आपातकाल घोषित; यात्रियों को विमान से उतारा, सामान की भी हुई जांच
Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
विमान
- फोटो : एएनआई
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दरअसल, यहां बैंकॉक के डॉन मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएमके) जाने वाली नोक एयर की उड़ान संख्या डीडी959 में आज सुबह आपातकाल घोषित कर दिया गया। सभी यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षा जांच के बाद टर्मिनल पर ले जाया गया और उनके सामान को उतारकर जांच की गई।
विज्ञापन
जीएमआर के पीआरओ मुकेश ने बताया कि, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैदराबाद से बैंकॉक के डॉन मुआंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाली नोक एयर की फ्लाइट डीडी-959 में आज सुबह आपातकाल की घोषणा की गई। जिसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को उतारकर सुरक्षा जांच के बाद टर्मिनल पर ले जाया गया और उनके सामान की भी उतारकर जांच की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले रायपुर पुलिस ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग से संबंधित मामले में एक यात्री को हिरासत में लिया था। गुरुवार को नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी मिलने बाद रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी, जिसके बाद विमान की एयरपोर्ट पर गहन जांच की गई।
विज्ञापन