{"_id":"5e490eeb8ebc3ee5ca3956fd","slug":"telangana-minister-talasani-srinivas-yadav-fined-five-rupees-for-illegal-hoarding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग मामले में तेलंगाना मंत्री पर लगा पांच हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अवैध होर्डिंग मामले में तेलंगाना मंत्री पर लगा पांच हजार रुपये का जुर्माना
Sun, 16 Feb 2020 03:14 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में यहां ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने तेलंगाना के पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम के सूत्रों ने रविवार को बताया कि मंत्री ने जुर्माना भर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि निगम के केंद्रीय प्रवर्तन प्रकोष्ठ (सीईसी) ने उसके सोशल मीडिया हैंडल पर शिकायत मिलने के बाद ई-चालान जारी किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के जन्मदिन से पहले ये अवैध होर्डिंग लगाया गया था।
विज्ञापन