फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Minister Srinivas congress MLA discontent Alleged Crisis Secret meet CM Revanth Emergency Meeting

Telangana Congress: मंत्री श्रीनिवास से 10 MLA नाराज; 'गुप्त मीटिंग' के बाद CM रेवंत रेड्डी ने बुलाई आपात बैठक

Mon, 03 Feb 2025 03:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 03:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को इस बैठक से दूर रहने का निर्देश दिया है। सीएम के इस निर्देश से पार्टी के अंदर असंतोष की खबरों को बल मिलता है। कांग्रेस नेतृत्व को चिंता है कि स्थानीय निकाय और विधान परिषद चुनाव से पहले विधायकों की किसी भी बगावत से जनता में गलत संदेश जा सकता है।

विज्ञापन
Telangana Minister Srinivas congress MLA discontent Alleged Crisis Secret meet CM Revanth Emergency Meeting
मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और सीएम रेवंत रेड्डी - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना कांग्रेस में उथल-पुथल मचने की खबर है। कांग्रेस के दस विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन विधायकों ने बंद कमरे में गुप्त बैठक की है, जिससे कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं। विधायकों की गुप्त मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आपात बैठक बुलाई है। असंतुष्ट विधायक मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी से नाराज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को इस बैठक से दूर रहने का निर्देश दिया है। सीएम के इस निर्देश से पार्टी के अंदर असंतोष की खबरों को बल मिलता है। कांग्रेस नेतृत्व को चिंता है कि स्थानीय निकाय और विधान परिषद चुनाव से पहले विधायकों की किसी भी बगावत से जनता में गलत संदेश जा सकता है। इस बीच, मंत्री श्रीनिवास रेड्डी ने मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई आपात बैठक में शामिल होने के लिए अपना दौरा रद्द कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि विधायक अनिरुद्ध रेड्डी के फार्महाउस पर विधायकों की गुप्त बैठक हुई थी। इस बैठक में नैनी राजेंदर रेड्डी, भूपति रेड्डी, येनम श्रीनिवास रेड्डी, मुरली नाइक, कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, संजीव रेड्डी, अनिरुद्ध रेड्डी, लक्ष्मीकांत, दोंती माधव रेड्डी और बीरला इलैया शामिल हुए थे।
विज्ञापन


सांसद मल्लू बोले, विपक्ष दे रहा तूल, डिनर मीटिंग थी
तेलंगाना कांग्रेस में अंतर्कलह की खबरों पर पार्टी सांसद मल्लू रवि ने दिल्ली में कहा, यह सिर्फ एक डिनर मीटिंग थी। विपक्षी दल बेवजह इसे तूल देने की कोशिश कर रहे हैं। विधायकों की बैठक किसी फार्महाउस पर नहीं, बल्कि एक होटल में हुई थी। दस विधायकों को रात्रि भोजन के लिए पहुंचना था, लेकिन आठ विधायक ही इसमें शामिल हुए। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि उन्होंने सभी विधायकों से व्यक्तिगत तौर पर बात की है और बगावत खबर बेबुनियाद है। इस पूरे घटनाक्रम को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed