फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana minister Malla Reddy accused of threatening Income Tax officer, police registered case

Telangana: सरकार में मंत्री मल्ला रेड्डी पर आयकर अधिकारी को धमकाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 24 Nov 2022 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Nov 2022 03:08 PM IST
सार

आयकर अधिकारी रत्नाकर ने मंत्री मल्ला रेड्डी के खिलाफ कथित रूप से परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है। आयकर अधिकारी रत्नाकर ने कहा कि मंत्री ने उनसे लैपटॉप, मोबाइल फोन कुछ सबूत जबरदस्ती छीन लिए।

विज्ञापन
Telangana minister Malla Reddy accused of threatening Income Tax officer, police registered case
तेलंगाना मंत्री मल्ला रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर कथित रूप से एक आयकर अधिकारी को परेशान करने व धमकाने का आरोप है। पुलिस अधिकारी ने बताया, इस मामले में एक प्राथिमिकी मल्ला रेड्डी के बेटी भद्रा रेड्डी की ओर से आयकर अधिकारी के खिलाफ भी दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बोवेनपल्ली पुलिस स्टेशन के निरीक्षक के रवि कुमार ने बताया, मंत्री मल्ला रेड्डी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के तहत आयकर अधिकारी रत्नाकर ने डंडीगुल अस्पताल  में उनके भाई के जबरदस्ती हस्ताक्षर लिए गए थे।
विज्ञापन


आयकर अधिकारी ने लगाया लैपटॉप और सबूत छीनने का आरोप 
वहीं, आयकर अधिकारी रत्नाकर ने भी मंत्री मल्ला रेड्डी के खिलाफ कथित रूप से परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है। आयकर अधिकारी रत्नाकर ने कहा कि मंत्री ने उनसे लैपटॉप, मोबाइल फोन कुछ सबूत जबरदस्ती छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंत्री मल्ला रेड्डी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मैंने आयकर अधिकारी के पास मौजूद किसी तरह के कागजात न ही फाड़े हैं और न ही उनका लैपटॉप छीना है। उन्होंने कहा, आईटी विभाग के अधिकारी ने कथित तौर पर एक दस्तावेज पर उनके बेटे के जबरन हस्ताक्षर लिए, जिसमें 100 करोड़ का काला धन मिलने का आरोप था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed