फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana implemented classification in SC reservation first state in the country to do so

Telangana: तेलंगाना ने लागू किया एससी आरक्षण में वर्गीकरण, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

Mon, 14 Apr 2025 09:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 09:55 PM IST
सार

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस शमीम अख्तर की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया था। जिसकी सिफारिशों के आधार पर वर्गीकरण लागू किया गया है। आयोग ने सिफारिश की थी कि राज्य की 59 अनुसूचित जातियों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर उन्हें राज्य की नौकरियों और शिक्षा में 15 फीसदी आरक्षण दिया जाए।

विज्ञापन
Telangana implemented classification in SC reservation first state in the country to do so
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना अनुसूचित जातियों के लिए तय आरक्षण में जातिगत वर्गीकरण लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर राज्य की कांग्रेस सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस शमीम अख्तर की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया था। जिसकी सिफारिशों के आधार पर वर्गीकरण लागू किया गया है। आयोग ने सिफारिश की थी कि राज्य की 59 अनुसूचित जातियों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर उन्हें राज्य की नौकरियों और शिक्षा में 15 फीसदी आरक्षण दिया जाए। विधानसभा ने जस्टिस अख्तर आयोग की सिफारिशों को फरवरी में मंजूर कर लिया था, हालांकि आयोग की ओर से क्रीमी लेयर को आरक्षण से बाहर रखने की सिफारिश नहीं मानी गई थी। अनुसूचित जाति आरक्षण विधेयक 2025 पिछले महीने पारित किया गया था।
विज्ञापन


सरकार के आदेश में कहा गया है, कानून को राज्यपाल ने 8 अप्रैल को मंजूरी दी और इस मंजूरी की सूचना को आम लोगों की जानकारी के लिए 14 अप्रैल को तेलंगाना गजट में प्रकाशित किया गया। एससी वर्गीकरण का फैसला तेलंगाना हाईकोर्ट ने दिया था और सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल इस फैसले को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह वर्गीकरण लागू करने वाला तेलंगाना पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जातियों को 1, 18 को नौ और 26 को पांच फीसदी आरक्षण
आदेश के अनुसार पहली श्रेणी में 15 जातियों को एक फीसदी, दूसरी में में 18 फीसदी जातियों को 9 फीसदी और तीसरी श्रेणी में 26 जातियों को पांच फीसदी आरक्षण दिया गया है। जस्टिस अख्तर आयोग ने इन जातियों का वर्गीकरण उनकी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति के आकलन के आधार पर किया है। रेड्डी ने कहा, आज और अभी से तेलंगाना में नौकरी और शिक्षा में एससी वर्गीकरण लागू हो गया है। हमने सरकारी आदेश जारी कर दिया है और पहली प्रति मुख्यमंत्री को सौंप दी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed