{"_id":"6943fb1096861cf3370e5051","slug":"telangana-hyderabad-nampally-criminal-court-bomb-threat-hoax-police-investigation-bomb-squad-dog-squad-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: नामपल्ली आपराधिक न्यायालय परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: नामपल्ली आपराधिक न्यायालय परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह
Thu, 18 Dec 2025 08:36 PM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, हैदराबाद
अमर उजाला नेटवर्क, हैदराबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:36 PM IST
सार
हैदराबाद के नामपल्ली आपराधिक न्यायालय परिसर में बम की धमकी मिलने से गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई। एक अज्ञात ईमेल मिलने के बाद परिसर को खाली कराया और जांच की गई, लेकिन मौके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
जांच करता बम निरोधक दस्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हैदराबाद के नामपल्ली आपराधिक न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल के जरिए परिसर में बम होने की धमकी मिली। हालांकि, घंटों चली तलाशी के बाद पुलिस ने इस धमकी को एक अफवाह घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: BJP: 'तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करें', वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा नेता का कांग्रेस पर पलटवार
प्रशासन को ईमेल आईडी के जरिए धमकी मिली थी कि न्यायालय परिसर के भीतर विस्फोटक रखे गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत हरकत में आए। इसके बाद पूरे न्यायालय परिसर को खाली करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद सुरक्षा टीमों ने न्यायालय के हर कोने की जांच की। मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया 'हमने परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और ईमेल झूठी थी।'
ये भी पढ़ें: SIR: केरल में आज खत्म हो जाएगा एसआईआर काम, 23 दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट तो इस दिन जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
इस सबके बाद फिलहाल न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस की साइबर अपराध विंग अब उस ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मेल के पीछे का मकसद क्या था? फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अन्य विडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन