फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana high speed car falls in canal parents and daughter die son saved his life

तेलंगाना: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, मां-बाप और बेटी की मौत, बेटे ने ऐसे बचाई जान

Mon, 15 Feb 2021 06:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर  Published by: कुमार संभव Updated Mon, 15 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Telangana high speed car falls in canal parents and daughter die son saved his life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना के जगतियाल जिले में सोमवार (15 फरवरी) को एक कार के नहर में गिरने से 21 वर्षीय एक युवती और उसके माता-पिता की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मई 2021 के दौरान युवती की शादी होने वाली थी। हालांकि, इस हादसे में युवती का 18 वर्षीय भाई बाल-बाल बच गया। दरअसल, कार के नहर में गिरने से पहले वह बाहर कूद गया। 
विज्ञापन


पूजा के लिए जाते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान जगतियाल के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के. अमरेंद्र राव (50), उनकी पत्नी और बेटी श्रेया के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि श्रेया की शादी 21 मई को होने वाली थी। ऐसे में पूरा परिवार जोगिनीपल्ली में अपने कुल देवता के मंदिर में पूजा करने जा रहा था। 
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पूरा परिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकला। रास्ते में अमरेंद्र ने कार पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एसआरएसपी नहर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने पुलिस को दी सूचना
बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाल-बाल बचे बेटे ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद माता-पिता और बेटी के शव नहर से निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed