फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana govt will give free electricity to farmers 

तेलंगाना के किसानों को नए साल का तोहफा, मिलेगी 24 घंटे मुफ्त बिजली

Mon, 01 Jan 2018 06:52 PM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
एजेंसी/ हैदराबाद Updated Mon, 01 Jan 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Telangana govt will give free electricity to farmers 
तेलंगाना सरकार ने नए साल की शुरुआत में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए किसानों को बेहद शानदार तोहफा दिया है। जिसके बाद अब राज्य के किसानों को कृषि उद्देश्य के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलेगी। 
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस पहल को एक शानदार जीत बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तेलंगाना सभी कृषि क्षेत्रों में 24 घंटे अच्छी गुणवत्ता, निरंतरता के साथ 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए इतिहास में देश के पहले राज्य के रूप में जाना जाएगा।’ 
विज्ञापन


बता दें कि राज्य में स्थापित बिजली क्षमता 2 जून 2014 को 6,573 मेगावाट थी जो आज 14,913 मेगावाट हो गई है। निकट भविष्य में कुल क्षमता 28,000 मेगावाट पहुंच जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने पिछले महीने कहा था कि 23 लाख कृषि पंप सेट को 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से देखा जाए तो इस वर्ष मार्च तक बिजली की मांग बढ़कर 11,000 मेगावाट हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed