फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana govt announces Rs 5 lakh accident insurance for gig workers, cab, auto drivers big news in hindi

Big News: सीएम रेवंत रेड्डी की घोषणा, श्रमिकों, कैब-ऑटो चालकों को मिलेगा पांच लाख का दुर्घटना बीमा

Sun, 24 Dec 2023 01:12 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 24 Dec 2023 01:12 AM IST
सार

कैब, ऑटोरिक्शा चालकों और खाद्य वितरण कर्मचारियों की एक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी और इस दिशा में नीतिगत निर्णय लेगी।

विज्ञापन
Telangana govt announces Rs 5 lakh accident insurance for gig workers, cab, auto drivers big news in hindi
सीएम रेवंत रेड्डी - फोटो : @revanth_anumula

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार खाद्य वितरण, कैब और ऑटो-रिक्शा चलाने वाले जैसे श्रमिकों को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की घोषणा की। एक आधिकारी के अनुसार, सीएम ने श्रमिकों को राजीव आरोग्यश्री योजना के तहत 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कैब, ऑटोरिक्शा चालकों और खाद्य वितरण कर्मचारियों की एक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी और इस दिशा में नीतिगत निर्णय लेगी। रेड्डी ने एक खाद्य वितरण कार्यकारी के परिवार को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उसकी चार महीने पहले एक इमारत से गिरने से मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कैब और ऑटो-रिक्शा चालकों और खाद्य वितरण कर्मियों को 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में अपने आवेदन जमा कराने को कहा।
विज्ञापन

ईडी ने प्रीमिया प्रोजेक्ट्स, सॉलिटेयर इन्फोमीडिया के खिलाफ दायर किया पूरक आरोपपत्र
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रीमिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, सॉलिटेयर इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ गाजियाबाद के विशेष पीएमएलए कोर्ट में पूरक आरोप पत्र दायर किया। कंपनियों के निदेशकों में तरुण शिएन, रेखा शिएन, लक्ष्मी राजपूत और चरणजीत सिंह दानी शामिल हैं। इन पर धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। घर खरीदारों की ओर से धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), दिल्ली ने प्रीमिया ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तरुण शिएन, रेखा शिएन, लक्ष्मी राजपूत और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसके आधार पर ईडी ने मामले की जांच शुरू की थी। ईडी ने जांच के दौरान 24.17 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति अटैच की है।

तेलंगाना में रैगिंग के आरोप में 80 छात्राएं छात्रावास से निलंबित
तेलंगाना के वारंगल में काकतीय विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास की 80 छात्राओं को रैगिंग के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। ये छात्राएं परास्नातक द्वितीय वर्ष की हैं। इन पर जूनियर छात्राओं से गाना गाने व नृत्य करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, कुछ छात्राओं ने जूनियरों से परिचय देने को कहा। मना करने पर जबरदस्ती की। जांच के बाद 80 छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। इस दौरान दोनों ने राज्य मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा की। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे।

गाम्बिया में मौत का मामला: मेडेन फार्मा का नमूनों से छेड़छाड़ से इनकार
गाम्बिया में भारतीय कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में जांच के दौरान परीक्षण नमूनों से छेड़छाड़ के आरोपों से कंपनी ने इन्कार किया है। कंपनी ने अधिकारियों को रिश्वत देने से भी इन्कार किया है। जैसा कि जांच के तहत एक शिकायत में आरोप लगाया गया है। हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक जांच अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वह इस बात की जांच पूरी करने के करीब हैं कि क्या राज्य दवा नियामक को भारत सरकार की ओर से परीक्षण किए गए नमूनों को बदलने के लिए रिश्वत दी गई थी, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के विषाक्त पदार्थों के निष्कर्षों के विपरीत थे। 

मप्र के ई-नगरपालिका पोर्टल पर साइबर हमला, डाटा से छेड़छाड़
मध्य प्रदेश के ई-नगरपालिका पोर्टल पर साइबर हमले में 413 कस्बों व शहरों के डाटा के साथ छेड़छाड़ की गई। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर तीसरे दिन टेप में बैकअप किये जाने वाला ऑफलाइन डाटा सुरक्षित है। प्रदेश के शहरी प्रशासन और आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि साइबर हमले के बाद ई-नगरपालिका पोर्टल मंगलवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। सभी निकायों को सिस्टम की बहाली तक ऑफलाइन काम करने के लिए कहा गया है।

वाणिज्यिक जहाज से लापता नाविक का शव तटरक्षक बल को मिला
मुंबई से करीब 11 मील दूर प्रोंग्स लाइटहाउस से वाणिज्यिक जहाज एमवी बून्या नारी से लापता नाविक अभिषेक कुमार का शव भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को अरब सागर में बरामद किया। समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि लापता नाविक का पता लगाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के चेतक 805 हेलिकॉप्टर और जहाज सी-439 को तैनात किया गया था। तट रक्षक बल को सुबह लगभग 11 बजे नाविक अभिषेक कुमार के एमवी बून्या नारी से लापता होने की सूचना मिली थी। 

राजस्थान में हीटर से लगी आग, तीन माह की बच्ची समेत पिता की मौत
राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में एक कमरे में हीटर के कारण लगी आग में दीपक यादव और उनकी तीन महीने की बेटी जिंदा जल गई, जबकि पत्नी संजू गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हीटर के कारण उनकी रजाई में आग लगी थी, जो जल्द ही पूरे कमरे में फैल गई। 

केरल के एर्नाकुलम में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक की मौत
केरल के एर्नाकुलम जिले में एक बहुमंजिला इमारत में आग से एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई और लाखों की सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना अंगमाली में हुई। इस इमारत में कई दफ्तर हैं। इनमें से दूसरी मंजिल, जहां न्यू ईयर गोल्ड प्रा. लि. का ऑफिस था, पर आग लग गई। चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।  

इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेताओं का समूह : अनुराग  
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेताओं का एक समूह करार दिया, जिनकी समान विचारधारा या राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा, उनके पास कोई साझा न्यूनतम कार्यक्रम या साझा उम्मीदवार भी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि गठबंधन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में अपनी हार की हताशा के कारण संसद के शीतकालीन सत्र को बाधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता की टिप्पणी 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए शीतकालीन सत्र के दौरान 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी गठबंधन की ओर से राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किए जाने के एक दिन बाद आई है।

तीन माह पहले ही आईटीआर फॉर्म जारी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने चालू वित्त वर्ष खत्म होने से तीन माह पूर्व ही आयकर रिटर्न फॉर्म जारी कर दिए हैं। आईटीआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म (आईटीआर) एक और चार को अधिसूचित किया है। इस फॉर्म को 50 लाख तक की कुल सालाना आय वाले व्यक्ति व इकाइयां भरते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार के अलावा 50 लाख रुपये तक की आय वाली कंपनियां व चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2023-मार्च 2024) में कारोबार व पेशे से आय अर्जित करने वाले अब आयकर रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं। आमतौर पर, वित्त वर्ष के लिए आईटीआर फॉर्म मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में अधिसूचित किए जाते हैं। लेकिन पिछले साल फॉर्म फरवरी में अधिसूचित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed