{"_id":"629c906c3297aa399222808e","slug":"telangana-governor-tamilisai-soundararajan-seeks-report-with-in-two-days-in-hyderabad-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad Gang-Rape: एक हफ्ते में तीसरी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad Gang-Rape: एक हफ्ते में तीसरी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
Sun, 05 Jun 2022 10:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:55 PM IST
सार
तेलंगाना के राज्यपाल ने रविवार को मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया। इस दौरान उन्होंने इस मामले में दो दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में पिछले सप्ताह एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने रविवार को तेलंगाना के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया। इस दौरान उन्होंने इस मामले में दो दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इसे लेकर राजभवन ने एक बयान भी जारी किया है। राज्यपाल ने इस घटना पर दुख भी जताया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में अब तक चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए जुबली हिल्स के इंस्पेक्टर एस राजशेखर रेड्डी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पाांचवा आरोपी फिलहाल फरार है। अब तक कुल चार आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में स्थानीय विधायक का पुत्र भी शामिल है। उसके अलावा एक नाबालिग समेत चार अन्य लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजन ओर से एक जून को दी गई शिकायत में बताया गया कि जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में बीते 28 मई को यह हैवानियत हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और शुक्रवार 3 जून को इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लड़कों ने 17 वर्षीय पीड़िता को चलती कार में जबरन खींच लिया था और उसके साथ छेड़खानी के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली, डीजीपी और हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त से हैदराबाद बलात्कार मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, टीआरएस नेता के. कविता ने कहा कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दुखद और शर्मनाक घटना में हम परिवार के साथ खड़े हैं। मुझे विश्वास है कि तेलंगाना पुलिस इसकी तह तक जाएगी। जब महिला सुरक्षा की बात आती है तो हमारे पास जीरो टॉलरेंस का ट्रैक रिकॉर्ड है।
नागालिग से दुष्कर्म का एक और मामला
हैदराबाद में एक हफ्ते में तीसरी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। कलापत्थर थाने में 21 वर्षीय मोहम्मद सूफियान के खिलाफ POCSO अधिनियम की धारा 363, 376 (2) IPC और धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कालापत्थर पीएस इंस्पेक्टर एस सुदर्शन ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।