फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Governor Remark Nonsense KTR on opinion over erstwhile CM KCR led BRS govt

Telangana: राज्यपाल ने बीआरएस पर साधा निशाना तो भड़के केसीआर के बेटे, बोले- टिप्पणी तेलंगाना के लोगों का अपमान

Fri, 26 Jan 2024 05:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 26 Jan 2024 05:05 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस के दिन तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के भाषण पर पूर्व मंत्री केटीआर ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने गवर्नर के बयान को तेलंगाना की जनता का अपमान करार दिया। पिता के चंद्रशेखर राव के कार्यकाल को तानाशाही और संवैधानिक भावना के खिलाफ बताए जाने पर केटीआर ने कहा, राज्यपाल का बयान बेतुका है।

विज्ञापन
Telangana Governor Remark Nonsense KTR on opinion over erstwhile CM KCR led BRS govt
तेलंगाना की राज्यपाल, पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव और उनके बेटे केटीआर (फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

पिता के चंद्रशेखर राव की सरकार पर राज्यपाल सुंदरराजन की टिप्पणी से भड़के पूर्व मंत्री केटी रामा राव ने उनके बयान को बकवास करार दिया। तेलंगाना की गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार को तानाशाह और संवैधानिक भावना के खिलाफ बताया। गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की सरकार को राज्यपाल ने आड़े हाथों लिया। राज्यपाल ने कहा था कि तेलंगाना की जनता ने त्रस्त होकर केसीआर की सरकार को सत्ता से बेदखल किया है।
विज्ञापन


तेलंगाना के लोगों का अपमान करने का आरोप
उनकी टिप्पणी के बाद केसीआर के बेटे ने पलटवार किया और कहा कि राज्यपाल का बयान तेलंगाना के लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की टिप्पणी वर्तमान सत्ताधारी दल- कांग्रेस के प्रति उनके बेशर्म झुकाव को दिखाता है। पूर्व मंत्री केटीआर ने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार के कार्यकाल में राज्यपाल सुंदरराजन ने तत्कालीन कैबिनेट की अनुशंसा स्वीकार नहीं की थी। केटीआर के मुताबिक उनकी सरकार में दो व्यक्तियों को विधान परिषद में नामित करने से इनकार करने वाली राज्यपाल ने अब कांग्रेस सरकार की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस से जोड़कर देखा
केटी रामाराव ने कहा कि राज्यपाल का बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपने भाषण में जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, यह तेलंगाना के लोगों का अपमान करने वाला है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी धारणा थी कि गवर्नर 'भाजपा कार्यकर्ता' हैं। हालांकि, दुर्भाग्य से अब ऐसा लग रहा है कि वे कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। उनके भाषण से ऐसा लगता है कि राज्यपाल देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए लालायित हैं। 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में शामिल कांग्रेस और राहुल गांधी से जुड़े एक सवाल पर केटी रामाराव ने कहा कि जब तक राहुल गठबंधन के केंद्र में रहेंगे, इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed