{"_id":"5df72cd58ebc3e8814205e3e","slug":"telangana-encounter-case-plea-has-been-file-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना मुठभेड़: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना मुठभेड़: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा
Mon, 16 Dec 2019 01:05 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
तेलंगाना मुठभेड़ मामले में आरोपियों की मौत से संबंधित सुप्रीम कोर्ट में एक ताजा याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने रजिस्ट्रार को उल्लेख करने से पहले इस मामले का अदालत में उल्लेख करने के लिए कहा है। याचिका में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले के लिए जरुरी सभी सबूतों को जब्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
A fresh plea has been filed in Supreme Court relating to deaths of accused in #TelanganaEncounter case.The Court asks to mention the matter before the mentioning Registrar.The plea seeks registration of FIR against police officials&seizure of all evidence which are time-sensitive pic.twitter.com/Jk0PweKxrR
— ANI (@ANI) December 16, 2019विज्ञापन
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तेलंगाना पुलिस द्वारा किए गए हैदराबाद मुठभेड़ मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि वह हैदराबाद मुठभेड़ की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की नियुक्ति करने का प्रस्ताव देता है। कोर्ट ने कहा था कि इस संबंध में आगे की सुनवाई गुरुवार को की जाएगी।
विज्ञापन
कोर्ट का कहना था कि तेलंगाना उच्च न्यायालय पहले से ही इस मामले में संलिप्त है, इसलिए वह इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की नियुक्ति करेंगे, जो दिल्ली में रहकर ही घटना की जांच करेगा।
गौरतलब हो कि प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले की शीघ्र सुनवाई करने के लिए वकील जी एस मणि के अनुरोध का संज्ञान लिया था। मणि ने कहा था कि इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र जांच के लिए दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है।