फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Elections Updates: Revanth Reddy was caught red-handed trying to purchase BRS MLAs, alleges CM KCR

Telangana: 'BRS विधायक खरीदते हुए रंगे हाथ पकड़े गए', KCR का रेवंत रेड्डी पर आरोप; ओवैसी ने अजहरुद्दीन को घेरा

Wed, 22 Nov 2023 08:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Nov 2023 08:03 PM IST
सार

Telangana: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जुबली हिल्स विधानासभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन को एक असफल राजनेता करार किया दिया और उम्मीद जताई कि मतदाता वहां उनकी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीआरएस सत्ता में नहीं लौटेगी। 

विज्ञापन
Telangana Elections Updates: Revanth Reddy was caught red-handed trying to purchase BRS MLAs, alleges CM KCR
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले सियासी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा है। केसीआर ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी को बीआरएस (तत्कालीन टीआरएस) विधायकों को खरीदने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था और उनके लिए कोई नैतिक मूल्य नहीं हैं। 

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में रेवंत रेड्डी कोडंगल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वहीं, बीआरएस ने उनके खिलाफ इस सीट पर पटनम नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है। केसीआर ने विभिन्न चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह धरणी (तेलंगाना का आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन पोर्टल) को बंगाल की खाड़ी में फेंक देगी, जिससे भ्रष्ट अधिकारियों और बिचौलियों का शासन फिर से शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस (तब टीआरएस) विधायकों को खरीदने के लिए रेवंत रेड्डी को पचास लाख रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। जेल में समय बिताने के बाद भी उन्हें शर्म नहीं हैं। राव ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस को चुनाव में 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी और रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

 

विज्ञापन

मोहम्मद अजहरुद्दीन असफल नेता, सत्ता में नहीं लौटेगी बीआरएस: ओवैसी
वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जुबली हिल्स विधानासभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन को एक 'असफल राजनेता' करार किया दिया और उम्मीद जताई कि मतदाता वहां उनकी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। मीडिया से बात करते हुए लोकसभा सांसद ने तीस नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि बीआरएस राज्य की सत्ता में वापसी नहीं करेगी। 

ओवैसी ने पत्रकारों से कहा, 'कांग्रेस उम्मीदवार (अजहरुद्दीन) एक असफल राजनेता हैं। मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित सीटों में से एक हैं। उन्हें वहां वोट मिले, लेकिन उन्होंने उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा भी नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि अजहरुद्दीन ने राजस्थान में चुनाव लड़ा लेकिन असफल रहे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की देखभाल करने की भी जहमत नहीं उठाई। ओवैसी ने कहा, वह एक गंभीर राजनेता नहीं हैं..वह एक अच्छे क्रिकेटर हैं। शुरुआत में उन्होंने लगातार तीन शतक लगाए थे। 

येदियुरप्पा ने कांग्रेस के 'कर्नाटक मॉडल' पर साधा निशाना
उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सत्ता में आने के बाद अपनी पांच चुनाव पूर्व 'गारंटी' को लागू नहीं कर रही है और लोगों को धोखा दे रही है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने तेलंगाना की जनता से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी के झूठे और खोखले वादों के झांसे में न आएं। 
 

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस का 'कर्नाटक मॉडल' अन्य राज्यों में चुनावी मॉडल है। कांग्रेस ने कर्नाटक में मतदाताओं को पांच गारंटी देने का वादा किया था और इस साल मार्च में चुनाव जीता था। अब वह तेलंगाना और अन्य चुनावी राज्यों में 'कर्नाटक मॉडल' को बेच रही है। उन्होंने कहा, हकीकत में पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद कर्नाटक के लोगों की आंखों में धूल झोंकी है। कांग्रेस सरकार गारंटी योजनाओं को लागू करने में विफल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed