फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Elections 2018: ADR report releases

तेलंगाना: एडीआर की रिपोर्ट, सियासी दलों ने करोड़पति और दबंग नेताओं को टिकट थमाया

Mon, 03 Dec 2018 08:28 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
Telangana Elections 2018: ADR report releases
BJP, Congress, TRS
चुनावी राजनीति में स्वच्छता लाने की बात हर मंच से कही जाती रही है। लेकिन जब चुनाव जीतने की बात आती है तो हर राजनीतिक दल करोड़पति और अपराधी उम्मीदवारों पर ही अपना भरोसा जताता है। तेलंगाना राज्य के विधानसभा चुनाव में उतरे 1821 उम्मीदवारों में से 1777 उम्मीदवारों के हलफनामे के अध्ययन के बाद एडीआर-इलेक्शन वॉच ने पाया है कि सभी दलों ने पैसे वालों और दबंग लोगों को ही टिकट थमाया है। रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगूदेशम पार्टी के 92 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस के 90 फीसदी, कांग्रेस के 80 और भाजपा के 73 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि 2014 में दोबारा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 8.11 करोड़ थी, जबकि 2018 में यह 13.78 करोड़ हो गई। यानी दुबारा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति में 5.66 करोड़ रुपये की संपत्ति का इजाफा हुआ। रिपोर्ट में कांग्रेस के राजगोपाल रेड्डी को सबसे अमीर उम्मीदवार बताया गया है जिनकी कुल संपत्ति 314 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की गई है। वे नालगोंडा जिले के मुनुगोडे सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो 1777 उम्मीदवारों में से 21 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 13 फीसदी पर गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। गंभीर अपराध में हत्या, अपहरण, लूटपाट और महिलाओं के साथ किये गए अपराध शामिल हैं। पार्टियों के लिहाज से सबसे ज्यादा 70 फीसदी (99 में से 69) कांग्रेस ने दागी उम्मीदवारों पर अपना भरोसा जताया है। इसके बाद टीआरएस के 55 फीसदी यानी 65 उम्मीदवार और 37 फीसदी यानी 44 उम्मीदवारों ने अपनी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed