फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Election: bouncers deployed at Congress office in Hyderabad

तेलंगाना: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में संग्राम, दफ्तर के बाहर बाउंसर तैनात 

Mon, 19 Nov 2018 01:40 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Telangana Election: bouncers deployed at Congress office in Hyderabad
कांग्रेस दफ्तर के बाहर बाउंसर - फोटो : एएनआई
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा मचा हुआ है। हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर के बाहर का नजारा बता रहा कि किस कदर नेताओं में टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी है। 
विज्ञापन


हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर के बाहर नेताओं-कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद बाउंसरों को तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हैं और तोड़फोड़ की आशंका के मद्देनजर दफ्तर के बाहर बाउंसर तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


टिकट बंटवारे पर नाराजगी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 नवंबर को अपनी पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 65 प्रत्याशियों के नाम थे। इसके बाद से ही कांग्रेस में बगावत मची हुई है और नाराज नेताओं का धरना-प्रदर्शन का दौर जारी है। एक महिला नेता तो अपने पति के साथ दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गई थी। 

बता दें कि तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा की 93 सीटें कांग्रेस को देने पर सहमति दी है। नायडू के इस कदम को तेलंगाना में राजनीति का खेल बदलने वाला कदम माना जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed